फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kabul: बंदूकधारियों और तालिबान के बीच संघर्ष, महिला सहित दो की मौत, एक हमलावर हिरासत में

Wed, 03 Aug 2022 10:47 PM IST
शिव शरण शुक्ला वर्ल्ड न्यूज डेस्क, अमर उजाला, काबुल

सार

कर्ता-ए-सखी इलाके में बंदूकधारियों और तालिबान के बीच संघर्ष समाप्त हो गया है। इससे पहले काबुल सुरक्षा विभाग के प्रवक्ता खालिद जादरान ने बताया कि एक घर से गोलियां चलने की जानकारी मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने मौके पर पहुंच कर कार्रवाई की थी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

काबुल के कर्ता-ए-सखी इलाके में बंदूकधारियों और तालिबान के बीच संघर्ष समाप्त हो गया है। इससे पहले काबुल सुरक्षा विभाग के प्रवक्ता खालिद जादरान ने बताया कि एक घर से गोलियां चलने की जानकारी मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने मौके पर पहुंच कर कार्रवाई की थी। उन्होंने बताया कि कार्रवाई के दौरान एक महिला सहित बल के दो सदस्य मारे गए और चार अन्य घायल हो गए। हमलावरों में से एक को हिरासत में लिया गया है। उन्होंने कहा कि आवास इस्लामी अमीरात बलों से घिरा हुआ था। निवासियों ने बताया कि गोलीबारी दोपहर के आसपास शुरू हुई थी। 

विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें