फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sunita Williams: नौ माह अंतरिक्ष में अटके रहे सुनीता-बुच को नहीं मिलेगा ओवरटाइम; ये है नासा का नियम

Thu, 20 Mar 2025 10:11 PM IST
शिव शुक्ला वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
विज्ञापन
NASA के अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स और बैरी विल्मोर। - फोटो : नासा
विज्ञापन

सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर की धरती पर सुरक्षित के बाद एक बार फिर यह सवाल सुर्खियों में है कि क्या नौ महीने तक अंतरिक्ष में अटके रहने के बदले उन्हें कोई ओवरटाइम मिलेगा? तो इसका सीधा-सा जवाब है कतई नहीं। वैसे तो अंतरिक्ष यात्रियों का काम बेहद जोखिम भरा होता है लेकिन बात वेतन की आती है तो अमेरिकी नियम-कायदे उन्हें व्यावसायिक यात्रा पर निकले किसी सरकारी कर्मचारी के बराबर ही मानते हैं।

विज्ञापन

सुनीता विलियम्स समेत चार अंतरिक्ष यात्रियों की स्पेसएक्स के यान से सकुशल वापसी - फोटो : अमर उजाला / एजेंसी
आकस्मिक खर्चों के तौर पर प्रतिदिन 5 अमेरिकी डॉलर का है नियम
विलियम्स और विल्मोर अंतरिक्ष में 286 दिन बिताने के बाद मंगलवार को पृथ्वी पर लौटे हैं, जबकि उन्हें आठ दिन ही वहां रहना था।अंतरिक्ष यान में खराबी आने के बाद वे दोनों अनुमानित समय से 278 दिन अधिक दिन तक आईएसएस  पर फंसे रहे। लेकिन अब नासा के नियमों के मुताबिक, उन्हें अप्रत्याशित ढंग से 278 अधिक दिन तक अटके रहने के लिए कोई ओवरटाइम नहीं मिलेगा। हालांकि, ऐसी स्थिति में आकस्मिक खर्चों के तौर पर प्रतिदिन 5 अमेरिकी डॉलर दिए जाते हैं।

सुनीता विलियम्स - फोटो : NASA
रिपोर्ट्स में नासा के अंतरिक्ष संचालन मिशन निदेशालय प्रवक्ता जिमी रसेल के हवाले से बताया गया है कि अंतरिक्ष में रहने के दौरान अंतरिक्ष यात्री संघीय कर्मचारियों के तौर पर आधिकारिक यात्रा पर होते हैं और उन पर भी उसी तरह के नियम-कायदे लागू होते हैं। रसेल ने बताया कि आईएसएस पर वक्त बिताने वाले अंतरिक्ष यात्रियों को ओवरटाइम, छुट्टी या सप्ताहांत वेतन नहीं मिलता है। उनके आने-जाने, रहने और खाने पर आने वाले को वहन किया जाता है और कार्य संबंधी यात्रा करने वाले अन्य संघीय कर्मचारियों की तरह उन्हें भी दैनिक आकस्मिक भत्ता मिलता है।
 
Spacex: जिस ड्रैगन कैप्सूल से वापस आईं सुनीता विलियम्स, उसके एक सीट का किराया जानकर घूम जाएगा आपका दिमाग

वार्षिक वेतन के अलावा आकस्मिक भत्ता
रसेल ने बताया कि किसी भी स्थान की यात्रा के लिए आकस्मिक भत्ता 5 डॉलर प्रतिदिन है। इसका मतलब यह है कि सुनीता विलियम्स और विल्मोर को उनके वार्षिक वेतन (करीब 152258 डॉलर) के अलावा अंतरिक्ष में बिताए 286 दिनों के लिए करीब 1430 डॉलर मिले। हालांकि, यह स्पष्ट नहीं है कि आईएसएस में रहने के दौरान क्या आकस्मिक खर्च किया होगा। अमेरिकी जनरल सर्विसेज एडमिनिस्ट्रेशन के मुताबिक, आम तौर पर यह राशि सामान ढोने वाले या होटल कर्मचारियों को दी जाने वाली टिप के लिए होती है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें