फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संबंधों में मजबूती: अमेरिकी विदेश विभाग ने कहा-भारत के साथ आतंकवाद से निपटने की चुनौतियों पर रणनीतिक तालमेल बढ़ाएंगे

Fri, 29 Oct 2021 04:50 AM IST
देव कश्यप एएनआई, वाशिंगटन
विज्ञापन
US State Department - फोटो : ANI
विज्ञापन

अमेरिका-भारत काउंटर टेररिज्म ज्वाइंट वर्किंग ग्रुप की 18वीं बैठक और अमेरिका-भारत सुझाव संवाद (डेजिग्नेशन डायलॉग) का चौथा सत्र 26-27 अक्तूबर को वाशिंगटन डीसी में आयोजित किया गया। बैठक के बाद अमेरिकी विदेश विभाग ने बताया कि दोनों पक्षों ने आतंकवाद से निपटने की चुनौतियों पर रणनीतिक तालमेल बढ़ाने का संकल्प लिया है।

विज्ञापन


अमेरिकी विदेश विभाग ने आगे कहा कि दोनों देशों ने सभी आतंकवादी समूहों के खिलाफ ठोस कार्रवाई का भी आह्वान किया। जिसमें संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) 1267 प्रतिबंध समिति द्वारा प्रतिबंधित समूहों अल-कायदा, आईएसआईएस / दाएश, लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी), और जैश-ए-मोहम्मद (जेईएम) शामिल हैं।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें