फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

US Shutdown: शटडाउन का 32वां दिन, विमानन क्षेत्र पर बुरा असर, उड़ानों में देरी की बड़ी वजह आई सामने

Mon, 03 Nov 2025 03:22 AM IST
लव गौर वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन

सार

US Shutdown: अमेरिका में शटडाउन दूसरे महीने में प्रवेश कर गया है। ऐसे में  हवाई यातायात नियंत्रकों की कमी के कारण उड़ानों में देरी जारी रही है। न्यू जर्सी के नेवार्क हवाई अड्डे पर दो से तीन घंटे की विमानों में देरी देखने को मिली। 
विज्ञापन
अमेरिका में शटडाउन के बाद उड़ानों में देरी जारी (फाइल फोटो) - फोटो : Ani Photos
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिका में शटडाउन यानी सरकारी बंद के बाद हालात बिगड़ते जा रहे हैं। ऐसे में इसका बुरा असर विमानन क्षेत्र पर भी पड़ रहा है। अमेरिका में शटडाउन एक महीने को पार करते हुए 32वें दिन में प्रवेश कर चुका है। जिससे हवाई यातायात बुरी तरह से प्रभावित हो रहा है।
विज्ञापन


एयर ट्रैफिक कंट्रोलर की भारी कमी के चलते रविवार (02 नवंबर) को कई अमेरिकी हवाई अड्डों पर उड़ानों में कई घंटों की देरी देखने को मिली। न्यू जर्सी के नेवार्क अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा पर दो से तीन घंटे की देरी दर्ज की गई, जबकि न्यूयॉर्क क्षेत्र के अन्य हवाई अड्डों पर भी इसका व्यापक असर देखने को मिला है।

न्यूयॉर्क सिटी के आपातकालीन प्रबंधन कार्यालय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा कि नेवार्क में देरी का असर अक्सर क्षेत्र के अन्य हवाई अड्डों पर भी पड़ता है। कार्यालय ने यात्रियों को सलाह दी है कि जो लोग न्यूयॉर्क के लिए या यहां से उड़ान भर रहे हैं, वे समय-सारिणी बदलाव, गेट होल्ड और मिस्ड कनेक्शन के लिए तैयार रहें और हवाई अड्डे जाने से पहले अपनी उड़ान की स्थिति अवश्य जांच लें।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: US: 'ध्यान भटकाने की चाल', ट्रंप के AI वीडियो पर ओबामा ने कहा- ये असली मुद्दों से लोगों को दूर करने की कोशिश

दर्जनों उड़ानों में देरी, कई रद्द
उड़ान ट्रैकिंग और डेटा प्लेटफॉर्म को संचालित करने वाली अमेरिकी कंपनी फ्लाइट अवेयर के अनुसार ह्यूस्टन स्थित जॉर्ज बुश इंटरकांटिनेंटल हवाई अड्डा, डलास फोर्ट वर्थ अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा और शिकागो ओ'हारे के साथ-साथ सैन फ्रांसिस्को, लॉस एंजिल्स, डेनवर और मियामी के प्रमुख हवाई अड्डों पर भी दर्जनों उड़ानों में देरी और एक-दो उड़ानों के रद्द होने की खबरें आईं।

ये भी पढ़ें: China-Taiwan Conflict: क्या ताइवान मुद्दे पर US के सामने झुक गया ड्रैगन? ट्रंप बोले- मेरे रहते हमला नहीं...

इधर, अमेरिकी परिवहन सचिव सीन डफी ने चेतावनी दी है कि जितने लंबे समय तक नियंत्रक बिना वेतन के रहेंगे, यात्रियों को उड़ानों में और ज्यादा व्यवधान देखने को मिलेगा। डफी ने रविवार को अमेरिकी न्यूज चैनल सीबीएस के एक कार्यक्रम में कहा, "हम सिस्टम की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए ओवरटाइम काम कर रहे हैं। अगर जरूरत पड़ी, तो हम उड़ानों की गति धीमी करेंगे, देरी होगी, कुछ उड़ानें रद्द होंगी, लेकिन सुरक्षा से समझौता नहीं करेंगे।"

एयर ट्रैफिक नियंत्रकों की नौकरी पर खतरा नहीं
उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि उनका उन एयर ट्रैफिक नियंत्रकों को नौकरी से निकालने का कोई इरादा नहीं है, जो काम पर नहीं आ पा रहे हैं। डफी ने कहा, "जब वे अपने परिवारों का पेट पालने के लिए फैसले ले रहे हैं, तो मैं एयर ट्रैफिक नियंत्रकों को नौकरी से नहीं निकालूंगा। उन्हें मदद की जरूरत है, उन्हें पैसे की जरूरत है, उन्हें वेतन की जरूरत है, ना कि बर्खास्तगी की।"
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Mexico: मेक्सिको के सुपरमार्केट में धमाके के बाद लगी आग; कम से कम 23 लोगों की मौत, 11 अन्य घायल

इससे पहले अक्तूबर में डफी ने उन एयर ट्रैफिक नियंत्रकों को चेतावनी दी थी, जिन्होंने शटडाउन के दौरान बिना वेतन के काम करने के बजाय बीमार होने का बहाना बनाया था, उन्हें नौकरी से निकाले जाने का खतरा है। काम पर न आने वाले नियंत्रकों की एक छोटी संख्या भी समस्याएं पैदा कर रही है क्योंकि फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन (FAA) में उनकी भारी कमी है।

शटडाउन के बाद अब स्थिति और गंभीर
एफएए ने शुक्रवार को कहा था कि लगभग 13,000 एयर ट्रैफिक कंट्रोलर कई हफ्तों से बिना वेतन के काम कर रहे हैं। शटडाउन के पहले से ही फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन करीब 3,000 कंट्रोलर्स की कमी से जूझ रहा था। ऐसे अब शटडाउन के कारण स्थिति और गंभीर हो गई है। विमानन क्षेत्र की एक कंपनी के अनुसार अक्तूबर महीने में अधिकांश अमेरिकी हवाई अड्डों पर उड़ानें सामान्य रूप से समय पर रही थीं, लेकिन अब स्थिति तेजी से बिगड़ती दिख रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें