फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

US: अमेरिका की यूनिवर्सिटी ऑफ सिनसिनाटी कैंपस में गोलीबारी, कम से कम तीन की मौत, दो गिरफ्तार

Mon, 01 Jul 2024 07:09 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, सिनसिनाटी

सार

स्थानीय न्यूज स्टेशन के मुताबिक, इलाके में गश्त कर रहे कुछ पुलिस अफसरों ने कैंपस में गोलीबारी की आवाज सुनी और फिर कुछ लोगों को घायल पाया। इनमें पांच लोगों को गोली लगी थी। 
विज्ञापन
गोलीबारी की घटना। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिका की यूनिवर्सिटी ऑफ सिनसिनाटी के कैंपस में सोमवार सुबह गोलीबारी हुई। इसमें कम से कम पांच लोगों को गोली लगने की खबर है। बताया गया है कि घटना में तीन लोगों की मौत हुई है। वहीं, पुलिस ने इस मामले में दो लोगों को कस्टडी में लिया है, जिनमें एक घायल शामिल है। 
विज्ञापन


सिनसिनाटी पुलिस विभाग के मुताबिक, गोलीबारी वाली जगह पर कई बंदूकें मिली हैं और एक घायल समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया है। हालांकि, उन्होंने इसके आगे कोई भी जानकारी देने से इनकार कर दिया। 

स्थानीय न्यूज स्टेशन के मुताबिक, इलाके में गश्त कर रहे कुछ पुलिस अफसरों ने कैंपस में गोलीबारी की आवाज सुनी और फिर कुछ लोगों को घायल पाया। इनमें पांच लोगों को गोली लगी थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें