फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

US: शिकागो में तीन अलग-अलग घरों में गोलीबारी, आठ की मौत; आरोपी फरार, पुलिस ने मांगी लोगों से मदद

Tue, 23 Jan 2024 10:46 AM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिकागो

सार

जोलिएट के पुलिस प्रमुख बिल इवांस ने बताया कि तीन अलग-अलग घरों में गोलीबारी के दौरान आठ लोगों की मौत हो गई है। आरोपी की पहचान करने के लिए स्थानीय लोगों से मदद मांगी जा रही है।
विज्ञापन
शिकागो में गोलीबारी - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिका के शिकागो में तीन अलग-अलग घरों में गोलीबारी के दौरान आठ लोगों की मौत हो गई। यह गोलीबारी इलिनॉय के जोलिएट में वेस्ट एकर्स रोड के 2200 ब्लॉक में हुई। इस घटना के बाद से ही आरोपी फरार है। उसकी पहचान रोमियो नांसे के तौर पर की गई है।
विज्ञापन


जोलिएट के पुलिस प्रमुख बिल इवांस ने कहा, 'दो अलग-अलग घरों में गोलीबारी के दौरान सात लोगों की मौत हो गई है। पुलिस उसे ढूंढने की कोशिश कर रही है।' उन्होंने आगे कहा, 'मैं 29 साल से पुलिस की नौकरी कर रहा हूं और यह अबतक का सबसे दर्दनीय अपराधों में से एक है।' पुलिस विभाग ने बताया कि आरोपी लाल टोयोटा कैमरी चला रहा था और उन्होंने आरोपी की पहचान खतरनाक व्यक्ति के तौर पर की है। पुलिस ने स्थानीय लोगों से आरोपी की पहचान करने के लिए मदद मांगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकारियों के दावा किया कि आरोपी पीड़ितों को जानता था। मरने वालों में एक व्यक्ति का शव रविवार को विल काउंटी में मिला। वहीं सात अन्य लोगों की मौत सोमवार को हुई। अमेरिका में आए दिन गोलीबारी की घटना सामने आती रहती है। आंकड़ों के अनुसार, इस साल के पहले तीन हफ्ते में गोलीबारी में 875 लोगों की मौत हो चुकी है। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें