फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिका: एंटनी ब्लिंकन ने व्हाइट हाउस में लिया बजरंग बली का नाम, बोले- भारत को सौंपी 500 साल पुरानी मूर्ति

Thu, 27 Oct 2022 03:43 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन

सार

अमेरिकी विदेश सचिव एंटनी ब्लिंकन ने कहा, फरवरी में ऑस्ट्रेलियाई मिशन में हमारे सहयोगियों ने, यूएस डिपार्टमेंट ऑफ होमलैंड सिक्योरिटी और भारतीय कानून प्रवर्तन एजेंटों को हिंदू देवता हनुमान की 500 साल पुरानी चोरी की मूर्ति वापस दी थी। 
विज्ञापन
अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने उनके द्वारा आयोजित दिवाली समारोह में कहा कि धार्मिक स्वतंत्रता मौलिक अमेरिकी मूल्य है और इसका समर्थन करना अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन की प्राथमिकता है। ब्लिंकन ने ये टिप्पणी बुधवार को भारतीय अमेरिकियों की एक प्रभावशाली सभा को संबोधित करते हुए की, जिसमें समुदाय के नेता और बाइडन प्रशासन में काम करने वाले लोग शामिल थे। उन्होंने कहा कि धार्मिक स्वतंत्रता संयुक्त राज्य अमेरिका की कूटनीति का एक अमूल्य हिस्सा है क्योंकि यह वास्तव में हमें अन्य देशों और दुनिया भर के लोगों के साथ संबंध बनाने में मदद करती है। 

विज्ञापन


ब्लिंकन ने कहा कि दुनिया भर में सांस्कृतिक विरासत के महत्वपूर्ण हिस्सों को संरक्षित करने में मदद करने के माध्यम से हम धार्मिक विविधता का समर्थन दिखाने का एक तरीका है। उन्होंने कहा कि सांस्कृतिक संरक्षण के लिए यूएस एंबेसडर फंड जैसे प्रयासों के जरिए हम क्षतिग्रस्त ऐतिहासिक इमारतों को बहाल करने में मदद कर रहे हैं या पेंटिंग और मूर्तियों जैसी खोई या चोरी हुई सांस्कृतिक वस्तुओं को दोबारा प्राप्त करने में मदद कर रहे हैं।

ब्लिंकन ने अमेरिका में धार्मिक स्वतंत्रता के महत्व पर जोर डाला। उन्होंने कहा, बजरंग बली की चोरी हुई 500 साल पुरानी मूर्ति इसी साल भारत सरकार को वापस कर दी गई थी।  उन्होंने कहा, फरवरी में ऑस्ट्रेलिया में मिशन में हमारे सहयोगियों ने संयुक्त रूप से  यूएस डिपार्टमेंट ऑफ होमलैंड सिक्योरिटी और भारतीय कानून प्रवर्तन एजेंटों की मदद से हिंदू देवता हनुमान जी की 500 साल पुरानी मूर्ति बरामद की थी, जिसे भारत सरकार को वापस कर दिया गया था७ 
विज्ञापन


इस बात की पुष्टि केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी की ओर से भी की गई थी। उन्होंने ट्वीट कर कहा था कि तमिलनाडु के मंदिर से चुराई गई 500 साल पुरानी भगवान हनुमान की कांस्य मूर्ति को यूएस होमलैंड सिक्योरिटी द्वारा सौंप दिया गया। 

इस कार्यक्रम में राजनयिकों से लेकर धार्मिक समुदाय के लोग भी शामिल हुए। इस दौरान ब्लिंकन ने कहा कि अमेरिका के विदेश विभाग में आप सभी की मेजबानी करना सम्मान की बात है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें