फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

US: एशियाई देशों के लोकतांत्रिक चुनावों को लेकर सख्त हुआ US, बांग्लादेश के चुनाव पर खास नजर, दी यह चेतावनी

Thu, 25 May 2023 08:46 AM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन

सार

अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने कहा कि स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण राष्ट्रीय चुनाव कराने के लिए आप्रवासन और राष्ट्रीयता अधिनियम की धाराओं के तहत एक नई वीजा नीति की घोषणा की जा रही है।
विज्ञापन
अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन - फोटो : twitter.com/SecBlinken
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिका अगले साल दक्षिण एशियाई देश में होने वाले चुनावों को लेकर सख्त हो गया है। इसी क्रम में, विदेश मंत्रालय ने बांग्लादेश के लिए उन व्यक्तियों के यात्रा परमिट को प्रतिबंधित करके एक नई वीजा नीति की घोषणा की है, जिन्हें वह दक्षिण एशियाई देश में होने वाले जनवरी 2024 के चुनावों में बाधा डालने के लिए जिम्मेदार मानेगा।

नई वीजा नीति की घोषणा 

अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने बुधवार को इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण राष्ट्रीय चुनाव कराने के बांग्लादेश के लक्ष्य का समर्थन करने के लिए आप्रवासन और राष्ट्रीयता अधिनियम की धाराओं के तहत एक नई वीजा नीति की घोषणा की जा रही है। 

बांग्लादेशी अधिकारी पर भी तलवार

ब्लिंकन ने कहा कि अगर किसी भी बांग्लादेशी को लोकतांत्रिक चुनाव प्रक्रिया में खलल डालने का दोषी पाया गया तो अमेरिका इस नीति के तहत उस व्यक्ति का वीजा प्रतिबंधित कर सकेगा। उन्होंने आगे कहा कि इस नीति के दायरे में वर्तमान और पूर्व बांग्लादेशी अधिकारी, सरकार समर्थक और विपक्षी राजनीतिक दलों के सदस्य, कानून प्रवर्तन एजेंसियां, न्यायपालिका और सुरक्षा सेवाओं के सदस्य भी आएंगे।

चुनाव सौहार्दपूर्ण वातावरण में हों

विज्ञापन

विदेश विभाग के अनुसार, अमेरिका ने 3 मई को इस फैसले के बारे में बांग्लादेशी सरकार को सूचित किया था। उन्होंने कहा कि बांग्लादेश में लोकतंत्र को आगे बढ़ाने की मांग करने वाले सभी लोगों को अपना समर्थन देने के लिए इस नीति की घोषणा कर रहे हैं। बता दें, ब्लिंकन की घोषणा विदेश विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी के आने के एक सप्ताह बाद आई है, जिसमें कहा गया था कि वाशिंगटन बांग्लादेश के अगले चुनावों में किसी विशेष पार्टी की भागीदारी के बारे में चिंतित नहीं था, लेकिन चाहता था कि चुनाव निष्पक्ष और सौहार्दपूर्ण वातावरण में हों।

हसीना प्रशासन में चुनाव स्वतंत्र होना संभव नहीं

इस बीच, मुख्य विपक्षी बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) चुनावों की देखरेख के लिए एक गैर-दलीय कार्यवाहक सरकार को बहाल करने के लिए एक अभियान छेड़ रही है। उनका कहना है कि प्रधानमंत्री शेख हसीना के प्रशासन में कोई भी चुनाव स्वतंत्र नहीं होगा। पार्टी ने मौजूदा सरकार के तहत किसी भी चुनाव में हिस्सा नहीं लेने का भी संकल्प लिया है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें