फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gaza War: अमेरिका-कतर और मिस्र ने फिर की संघर्ष विराम वार्ता की पहल, 15 अगस्त की बातचीत के लिए इस्राइल सहमत

Fri, 09 Aug 2024 08:20 AM IST
काव्या मिश्रा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, यरुशलम

सार

हमास ने सात अक्तूबर को इस्राइली शहरों पर पांच हजार से ज्यादा रॉकेट दागकर हमले की शुरुआत की थी। इसके जवाब में इस्राइल ने हमास आतंकियों के खिलाफ गाजा में ऑपरेशन शुरू किया, जो अभी भी जारी है। 
विज्ञापन
इस्राइल-हमास संघर्ष के बीच गाजा पट्टी का दृश्य - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हमास और इस्राइल बीते 10 महीने से जंग लड़ रहे हैं। इस्राइल द्वारा हमास को खत्म करने का संकल्प गाजा पट्टी के लोगों पर भारी पड़ रहा है। गाजा में पैदा हुई मानवीय परिस्थितियों को लेकर दुनिया भर के लोगों का आक्रोश बढ़ता जा रहा है। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन भी गाजा में जंग रुकवाने का प्रयास कर रहे हैं। हालांकि, इस बीच खबर सामने आ रही है कि कतर, मिस्र और अमेरिकी नेताओं ने एक बार फिर इस्राइल और हमास से गाजा संघर्ष विराम समझौते पर फिर से बात करने का आह्वान किया है। इस अनुरोध पर इस्राइल बात करने के लिए सहमत हो गया है। हालांकि, हमास का अभी कोई बयान सामने नहीं आया है। 

विज्ञापन

इस दिन होगी वार्ता
तीनों देशों ने गुरुवार को एक संयुक्त बयान में कहा, 'इस्राइल और हमास से 15 अगस्त को दोहा या काहिरा में तत्काल वार्ता फिर से शुरू करने का आह्वान किया ताकि प्रस्तावित गाजा युद्धविराम समझौते में शेष सभी कमियों को दूर किया जा सके और इसे बिना किसी देरी के लागू किया जा सके। यह संघर्ष विराम समझौते को पूरा करने और बंधकों तथा कैदियों को रिहा करने का समय है।'


 

बता दें, इस्राइल 15 अगस्त को गाजा संघर्ष विराम वार्ता को फिर से शुरू करने पर सहमत हो गया है। नेतन्याहू के कार्यालय ने गुरुवार को कहा कि इस्राइल गाजा शांति वार्ता के लिए एक वार्ता दल भेजेगा। हालांकि, हमास का फिलहाल कोई बयान सामने नही आया है। 

विज्ञापन

इस्राइल कर रहा बमबारी
इससे पहले, गाजा की हमास नियंत्रित नागरिक रक्षा एजेंसी ने कहा कि गुरुवार को दो स्कूलों पर इस्राइली बमबारी में 18 से अधिक लोग मारे गए। वहीं, संघर्ष विराम की बात करें तो पिछले साल नवंबर में एक सप्ताह का विराम लगाया गया था। उसके बाद अमेरिका, कतर और मिस्र के मध्यस्थों ने फिर से संघर्ष विराम लगाने के लिए कई प्रयास किए थे। 

यह है मामला
हमास ने सात अक्तूबर को इस्राइली शहरों पर पांच हजार से ज्यादा रॉकेट दागकर हमले की शुरुआत की थी। इसके बाद हमास के आतंकियों ने इस्राइल में घुसकर लोगों को मौत के घाट उतारा। इसके जवाब में इस्राइल ने हमास आतंकियों के खिलाफ गाजा में ऑपरेशन शुरू किया था। इस ऑपरेशन में गाजा स्थित हमास के ठिकानों पर जबरदस्त बमबारी की गई है, जिससे अधिकतर गाजा खंडहर में तब्दील हो गया है। अब तक इस्राइल और गाजा में कुल मिलाकर 34,622 लोगों की मौत हो चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें