फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनता के बीच ट्रंप को लेकर नाराजगी, सर्वे में जो बिडेन से पिछड़ रहे हैं अमेरिकी राष्ट्रपति

Fri, 17 Jul 2020 02:47 PM IST
Rohit Ojha वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
विज्ञापन
डोनाल्ड ट्रंप (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
विज्ञापन

अमेरिका में इस साल होने वाले राष्ट्रपति के चुनाव होने को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। इस बीच क्विनियाक विश्वविद्यालय के एक राष्ट्रीय सर्वेक्षण में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पूर्व उपराष्ट्रपति जो बिडेन से 15 अंकों से पिछड़ गए। अमेरिका में चुनाव को लेकर लगातार नए सर्वेक्षण हो रहे हैं। क्विनियाक विश्वविद्यालय के सर्वेक्षण में राष्ट्रपति ट्रंप के लिए एक बुरी खबर और भी है कि लोगों के अनुसार ट्रंप हर मोर्चे पर फेल रहे हैं। ट्रंप ने चुनावों में बेहतर अर्थव्यवस्था को महत्वपूर्ण मुद्दा बनाया हुआ है। 

विज्ञापन


इस सर्वेक्षण में रजिस्टर्ड मतदाताओं में से 52 प्रतिशत वोटरों ने कहा कि वे आम चुनाव में बिडेन का समर्थन करेंगे। वहीं, केवल 33 फीसदी मतदाताओं ने ट्रंप को समर्थन देने की बात कही। बुधवार को एनबीसी/डब्ल्यूएसजे के सर्वेक्षण में भी बिडेन ट्रंप से आगे निकल रहे थे। दोनों के बीच जीत का अंतर भी बढ़ रहा है। 

इस सर्वे में भी बिडेन को 51 फीसदी मतदाताओं का समर्थन है, जबकि ट्रंप को केवल 40 प्रतिशत मतदाताओं का समर्थन मिला। सर्वेक्षणों में पाया गया कि अमेरिकी जनता अर्थव्यवस्था के मामले में ट्रंप के निराशाजनक प्रदर्शन से नाराज है। यह नाराजगी नकारात्मक समीक्षा के रूप में अब बाहर आ रही है। 53 प्रतिशत वोटर ट्रंप को अस्वीकार करने के पक्ष में हैं।
विज्ञापन


क्विनियाक के पहले हुए सर्वेक्षण में मतदाताओं ने अर्थव्यवस्था के मुद्दे पर ट्रंप को सकारात्मक रेटिंग दी थी, लेकिन अब हुए सर्वेक्षण में 53 प्रतिशत वोटरों ने ट्रंप के राष्ट्रपति के रूप में दिखाए प्रदर्शन को अस्वीकार कर दिया। नस्लवाद और कोरोना वायरस के मुद्दों पर भी अमेरिकी जनता ट्रंप प्रशासन को असफल मानती दिख रही है। एनबीसी/डब्ल्यूएसजे के अनुसार 36 प्रतिशत पंजीकृत मतदाता मान रहे हैं कि राष्ट्रपति के रूप में सही कार्य कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें