फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

US: ट्रंप के मुकाबले हैरिस का समर्थन कर रहे ज्यादातर अरबपति, अमेरिकी चुनाव को लेकर बड़ा दावा; आइए जानें सबकुछ

Mon, 14 Oct 2024 08:55 AM IST
काव्या मिश्रा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन

सार

जैसे-जैसे इस साल के राष्ट्रपति पद के चुनाव पास आ रहे, वैसे-वैसे देश भर के अरबपति चुपचाप हैरिस या ट्रंप का समर्थन कर रहे हैं। जबकि कुछ लोग अपने समर्थन को लेकर मुखर भी हैं। आइए जानते हैं कौन किसका दे रहा साथ। 
विज्ञापन
डोनाल्ड ट्रंप, कमला हैरिस - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव को अब एक महीने से भी कम समय बचा है। ऐसे में इन आखिरी हफ्तों में डेमोक्रेट्स और रिपब्लिकन उम्मीदवार यानी कमला हैरिस तथा डोनाल्ड ट्रंप चुनावी तैयारी में पूरी ताकत झोंक रहे हैं। मुकाबला कड़ा बना हुआ है। जैसे-जैसे इस साल के राष्ट्रपति पद के चुनाव पास आ रहे, वैसे-वैसे देश भर के अरबपति चुपचाप हैरिस या ट्रंप का समर्थन कर रहे हैं। जबकि कुछ लोग अपने समर्थन को लेकर मुखर भी हैं।

विज्ञापन


जहां, हैरिस को पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा, पॉप गायिका टेलर स्विफ्ट जैसी दिग्गज हस्तियों का साथ मिल रहा है। वहीं, डोनाल्ड ट्रंप के समर्थन में टेस्ला के सीईओ एलन मस्क खुलकर आए हैं। हालांकि, वॉरेन बफेट और मार्क जुकरबर्ग जैसे कई अन्य लोग हैं, जो अपने राजनीतिक झुकाव के बारे में अफवाहों और अटकलों के बावजूद, इन सबसे दूर ही बनाए हुए हैं। अब एक चौंकाने वाली रिपोर्ट सामने आई है। बताया जा रहा कि रिपब्लिकन उम्मीदवार की तुलना में डेमोक्रेट्स की उम्मीदवार को अधिक अरबपतियों का समर्थन मिल रहा है। 

रिपोर्ट में क्या दावा?
फोर्ब्स के अनुसार, कमला हैरिस का 76 अरबपति समर्थन कर रहे हैं। वहीं, डोनाल्ड ट्रंप को मात्र 49 अरबपतियों का साथ मिला है। हालांकि, अभी चुनाव में कुछ हफ्ते बचे हैं। ऐसे में कई और अरबपति किसी भी उम्मीदवार के लिए प्रतिबद्ध हो सकते हैं। हालांकि, इन अरबपतियों के योगदान को चुनाव के बाद ही सार्वजनिक किया जाएगा, जब दिसंबर में संघीय चुनाव आयोग की अंतिम रिपोर्ट जारी की जाएगी।
विज्ञापन


अरबपतियों का झुकाव हैरिस की ओर क्यों?
कमला हैरिस द्वारा अरबपतियों के पक्ष में नीतियों की आलोचना के बावजूद, कई धनी व्यक्ति व्यावहारिक कारणों से उनका समर्थन कर रहे हैं। हैरिस का समर्थन करने वाले एक दर्जन से अधिक अरबपतियों के पत्र में इस बात पर जोर दिया गया है कि उनसे आर्थिक स्थिरता सुनिश्चित करने वाली निष्पक्ष और उम्मीद के मुताबिक नीतियों को बनाए रखने की अपेक्षा की जाती है। यह बात सिलिकॉन वैली के अरबपतियों के साथ विशेष रूप से मेल खाती है, जो हैरिस को कैलिफोर्निया की अभियोजक के दिनों से जानते हैं। हाल ही में हुए एक सर्वेक्षण में यह भी पता चला है कि हैरिस के राष्ट्रपति बनने के बाद प्रौद्योगिकी, स्वास्थ्य सेवा और स्थिरता जैसे क्षेत्र फलेंगे-फूलेंगे।

कौन दे रहा डेमोक्रेट्स उम्मीदवार का साथ?
हैरिस का समर्थन करने वाले 76 अरबपतियों में से 28 ने उनका समर्थन करने वाले समूहों को 10 लाख डॉलर या उससे अधिक का दान दिया है। जैसे- 

  • माइकल ब्लूमबर्ग (पूर्व न्यूयॉर्क मेयर, ब्लूमबर्ग)
  • आर्थर ब्लैंक (अटलांटा फाल्कन्स)
  • रीड हॉफमैन (लिंक्डइन)
  • विनोद खोसला (खोसला वेंचर्स)
  • डस्टिन मोस्कोविट्ज (फेसबुक)
  • स्टीवन स्पीलबर्ग (हॉलीवुड निर्देशक)

इसके अलावा, 36 अरबपतियों ने 50,000 डॉलर और 999,999 डॉलर के बीच योगदान दिया। यह वो लोग-

  • टोरी बर्च (फैशन डिजाइनर)
  • रीड हेस्टिंग्स (नेटफ्लिक्स)
  • क्रिस लार्सन (रिपल)
  • लॉरेन पॉवेल जॉब्स (एप्पल)

इसके अलावा, मेलिंडा फ्रेंच गेट्स, जो गेबिया (एयरबीएनबी) और कई अन्य प्रमुख हस्तियों ने डेमोक्रेटिक राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार को आर्थिक रूप से समर्थन दिया है। मार्क क्यूबन और मैजिक जॉनसन जैसे हाई-प्रोफाइल व्यक्तियों ने उनका समर्थन करते हुए एक खुले पत्र पर हस्ताक्षर किए।

डोनाल्ड ट्रंप का किन अरबपतियों ने दिया साथ?
ट्रंप जो खुद बहुत अमीर शख्सियत के रूप में जाने जाते हैं, उन्हें 49 अरबपतियों का साथ मिल रहा है। यह है वो लोग-

  • मिरियम एडेलसन (लास वेगास सैंड्स कॉर्प)
  • डॉन एहरन (लास वेगास कंस्ट्रक्शन)
  • डायने हेंड्रिक्स (एबीसी सप्लाई)
  • लिंडा मैकमोहन (डब्ल्यूडब्ल्यूई)
  • स्टीव व्यान (व्यान रिसॉर्ट्स)

इसके अलावा, 16 अरबपतियों ने 50,000 डॉलर और 999,999 डॉलर के बीच योगदान दिया। यह वो लोग-

  • टिलमैन फर्टिटा (ह्यूस्टन रॉकेट्स)
  • जॉन पॉलसन (पॉलसन एंड कंपनी)
  • थॉमस सीबेल (सीबेल सिस्टम्स)

ट्रंप के समर्थकों में एलन मस्क भी शामिल हैं, जो सक्रिय रूप से उनका साथ दे रहे हैं। यहां तक कि रैलियों में भी ट्रंप के साथ दिखाई दे रहे हैं। 

यह अरबपति नहीं कर रहे किसी का समर्थन
जबकि कई अरबपति खुले तौर पर हैरिस या ट्रंप का समर्थन कर रहे हैं। वहीं कुछ फिलहाल दूरी बनाए हुए हैं। यह है वो लोग-

  • अमेजन के संस्थापक जेफ बेजोस ने डोनाल्ड ट्रंप पर गोली चलाए जाने के बाद उनके धैर्य की तारीफ की है, लेकिन अभी तक उन्होंने किसी उम्मीदवार का सार्वजनिक रूप से समर्थन नहीं किया है।
     
  • वॉरेन बफेट वैसे डेमोक्रेट के रूप में जाने जाते हैं। मगर इस साल के चुनाव में वह फिलहाल चुप्पी साधे हुए हैं। 
     
  • मार्क जुकरबर्ग ने कथित तौर पर डोनाल्ड ट्रंप के साथ निजी चर्चा की थी, लेकिन किसी भी उम्मीदवार का समर्थन नहीं किया है।
     
  • बिल गेट्स ने आधिकारिक तौर पर किसी भी उम्मीदवार का समर्थन नहीं किया है। हालांकि, जुलाई के एक साक्षात्कार में उन्होंने हैरिस के लिए सकारात्मक भावनाएं जाहिर की थीं। 
     
  • अमेरिका के सबसे बड़े बैंक जेपी मॉर्गन चेज के सीईओ जेमी डिमोन ने किसी भी उम्मीदवार का समर्थन नहीं किया है। हालांकि, पिछले हफ्ते, ट्रंप ने डिमोन के समर्थन का दावा करते हुए एक झूठी सोशल मीडिया पोस्ट साझा की थी।
     
  • दुनिया के सबसे बड़े हेज फंड ब्रिजवाटर एसोसिएट्स के संस्थापक रे डेलियो ने आगामी चुनाव को अपने जीवन का सबसे अधिक महत्वपूर्ण चुनाव बताया।हालांकि, उन्होंने हैरिस या ट्रंप का समर्थन नहीं किया।
     
  • गूगल के सह-संस्थापक सर्गेई ब्रिन, जिन्होंने पहले एक आप्रवासी के रूप में ट्रंप के चुनाव को बहुत अपमानजनक पाया था, ने इस चुनाव के दौरान अपनी भावनाओं को निजी रखा है तथा वर्तमान उम्मीदवारों के बारे में कोई सार्वजनिक बयान नहीं दिया है।
     
  • लैरी एलिसन और केन ग्रिफिन ये दोनों अरबपति रिपब्लिकन उद्देश्यों के लिए अतीत में वित्तीय सहायता देने के बावजूद, फिलहाल समर्थन को लेकर चुप हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें