फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

US: 'इस्राइल पर हथियार प्रतिबंध का समर्थन नहीं करती कमला हैरिस', अहम सहयोगी ने स्पष्ट किया उपराष्ट्रपति का रुख

Fri, 09 Aug 2024 09:14 AM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन

सार

जो बाइडन के राष्ट्रपति चुनाव की रेस से बाहर होने के बाद कमला हैरिस ने अपने सुर में बड़ा बदलाव किया। इस्राइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से मुलाकात के बाद उन्होंने एक बयान जारी कर कहा कि वह स्थिति को देखते हुए चुप नहीं रहेंगी।
विज्ञापन
कमला हैरिस - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिका की उपराष्ट्रपति और डेमोक्रेटिक पार्टी की राष्ट्रपति उम्मीदवार कमला हैरिस इस्राइल पर हथियार प्रतिबंध का समर्थन नहीं  करती है। एक शीर्ष अधिकारी ने बताया कि राष्ट्रपति चुनाव की दौड़ में शामिल होने के बाद गाजा युद्ध नीति को लेकर हैरिस का यह पहला बयान है। उन्होंने यह बयान तब दिया जब एक रैली के दौरान उन्हें फलस्तीनी समर्थकों ने घेर लिया। मिशिगन के डेट्रॉइट में रैली के बाद हैरिस ने युद्ध का विरोध करने वाले समूह से भी मुलाकात की।
विज्ञापन


कमला हैरिस के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार फिल गॉर्डन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा, "वह इस्राइल पर हथियार प्रतिबंध का समर्थन नहीं करती हैं।" उन्होंने आगे कहा, "उपराष्ट्रपति इस बात से स्पष्ट हैं। वह हमेशा सुनिश्चित करेंगी, कि इस्राइल हमेशा ईरान और ईरान समर्थित आतंकवादी समूहों के खिलाफ अपनी रक्षा करने में सक्षम हो।" 

रैली के दौरान हैरिस को करना पड़ा गाजा समर्थकों का सामना
अमेरिका में इस साल नवंबर में राष्ट्रपति चुनाव होने वाला है। मिशिगन में अभी भी यह मुद्दा गंभीर है और अरब-अमेरिकी नागरिकों का एक बड़ा समूह युद्ध के विरोध में है। डेट्रॉइट में रैली के दौरान कमला हैरिस को बार-बार गाजा समर्थकों का सामना करना पड़ रहा था।  इस दौरान उन्होंने कहा, "अगर आप डोनाल्ड ट्रंप को जीताना चाहते हैं तो आप ऐसा कहें। नहीं तो मैं बोल रही हूं।" बता दें कि कभी-कभी कमला हैरिस गाजा में हमले के कारण होने वाली नागरिक हताहतों की संख्या को लेकर वर्तमान राष्ट्रपति जो बाइडन से अधिक आलोचनात्मक रहीं।
विज्ञापन



राष्ट्रपति चुनाव की दौड़ में शामिल होने के बाद बदले कमला हैरिस के सुर
जो बाइडन के राष्ट्रपति चुनाव की रेस से बाहर होने के बाद कमला हैरिस ने अपने सुर में बड़ा बदलाव किया। इस्राइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से मुलाकात के बाद उन्होंने एक बयान जारी कर कहा कि वह स्थिति को देखते हुए चुप नहीं रहेंगी। हालांकि, बाद में हैरिस के सलाहकार के बयान ने यह स्पष्ट कर दिया कि वह हथियारों पर लगे प्रतिबंध का समर्थन नहीं करेंगी। 

बता दें कि जो बाइडन ने इस्राइल को भारी बमों की डिलीवरी सिर्फ इस वजह से रोक दी थी, क्योंकि वह इस बात से चिंतित थे कि इन हथियार का उपयोग कैसे किया जाएगा। बुधवार को डेट्रॉइट में कमला हैरिस ने उन अनकमिटेड नेताओं से मुलाकात की, जिन्होंने इस साल के डेमोक्रेटिक प्राइमरी में जो बाइडन के खिलाफ विरोध वोट डालने के लिए लोगों को एकत्रित किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें