फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारतीय-अमेरिकी मुझे देंगे वोट, पीएम मोदी एक शानदार नेताः डोनाल्ड ट्रंप

Sat, 05 Sep 2020 05:04 AM IST
संजीव कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
विज्ञापन
Donald Trump - फोटो : ANI
विज्ञापन

अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव के मद्देनजर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भारतीय वोटरों को अपनी तरफ लाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ना चाहते हैं। उन्होंने एक चुनावी सम्बोधन के दौरान भारत के लोगों की प्रशंसा करते हुए कहा कि यहां के लोग महान हैं और उन्होंने एक शानदार नेता को चुना है। उन्होंने कहा कि उन्हें भारतीय लोगों एवं पीएम मोदी का समर्थन प्राप्त है।

विज्ञापन

 

उन्होंने पीएम मोदी की प्रशंसा करते हुए कहा कि पीएम मोदी हमारे सबसे अच्छे मित्रों में से एक हैं और वे बेहद ही शानदार काम कर रहे हैं। ट्रप ने आगे कहा कि उन्हें लगता है कि अधिकांश भारतीय- अमेरिकी उन्हें ही वोट करेंगे। 

उन्होंने इस दौरान चीन पर भी हमला बोला। उन्होंने कहा कि इस समय रूस से भी अधिक चीन की चर्चा होनी चाहिए, क्योंकि वह जो काम कर रहा है वह कहीं ज्यादा खराब है। उन्होंने कहा कि चीन द्वारा उत्पन्न एक वायरस ने दुनिया भर के 188 देशों में तबाही मचा रखी है।
विज्ञापन


उन्होंने आगे कहा कि अभी  बहुत ही खराब स्थिति है और हम इसके लिए चीन और भारत की मदद के लिए हमेशा ही तैयार हैं। उन्होंने कहा कि  हम इन मसलों पर दोनों देशों से बात करेंगे। उन्होंने कहा कि चीन के चालाकी को पूरी दुनिया समझ रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें