फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिका: पद संभालते ही कोरोना से निपटने की कवायद में जुटे राष्ट्रपति बाइडन, सख्त किए नियम

Fri, 22 Jan 2021 04:32 PM IST
गौरव पाण्डेय वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
विज्ञापन
अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

संयुक्त राज्य अमेरिका के नए राष्ट्रपति जो बाइडन ने पद संभालते ही कोरोना वायरस से निपटने के लिए कार्रवाई तेज कर दी है। बाइडन ने मास्क पहनने के नियमों को सख्त किया है और विदेशों से अमेरिका आने वाले व्यक्तियों को क्वारंटीन करने का आदेश दिया है। 

विज्ञापन


व्हाइट हाउस में 10 कार्यकारी आदेशों पर हस्ताक्षर करते हुए बाइडन ने कहा कि देश में कोरोना से होने वाली मौतों का आंकड़ा अगले महीने चार लाख से बढ़कर पांच लाख तक पहुंच सकता है। उन्होंने कहा कि इस स्थिति से बचने के लिए प्रभावी निर्णय लेना जरूरी है।

बाइडन ने कहा, हम इस समय एक राष्ट्रीय आपातकाल में हैं, और इस बार हम उसी के अनुसार व्यवहार करेंगे। उन्होंने कहा कि वह जनता के उस भरोसे को एक बाख फिर कायम करना चाहते हैं जिसे अमेरिकी सरकार ने डोनाल्ड ट्रंप के कार्यकाल में खो दिया था।
विज्ञापन


व्हाइट हाउस के नए कोविड-19 रिस्पॉन्स कोऑर्डिनेटर जेफ जाइंट्स ने ट्रंप प्रशासन पर बड़ी गलतियां करने और उन्हें न सुधारने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, जैसी स्थितियां हमें विरासत में मिली हैं वह जितनी खराब स्थिति में हैं कि इसकी कल्पना करना भी मुश्किल है।

भूख के संकट पर आदेश जारी करेंगे बाइडन
इसके साथ ही राष्ट्रपति बाइडन ने अमेरिका में अमेरिका में भूख के संकट को दूर करने के लिए भी फैसला लिया है। जानकारी के अनुसार देश की अर्थव्यवस्था को सुधारने की योजना के हिस्से के रूप में वह भूख के संकट पर कार्यकारी आदेश जारी करेंगे।

बिना राजनीतिक दखल के काम करेंगे वैज्ञानिक
उन्होंने कहा, इस भयावह स्थिति से निजात पाने के लिए हमारे प्रशासन में वैज्ञानिक बिना किसी राजनीतिक हस्तक्षेप के काम करेंगे। इसके साथ ही उन्होंने एक बार फिर कहा कि अगर हमसे कोई गलती होगी तो उसे हम आपके (अमेरिकी जनता के) सामने स्वीकार करेंगे।

अमेरिका आने वालों के लिए क्वारंटीन होना जरूरी
उल्लेखनीय है कि कोरोना से निपटने के लिए बाइडन प्रशासन ने जो नए आदेश जारी किए हैं, उनके अनुसार अमेरिका की यात्रा करने वाले किसी व्यक्ति को उड़ान भरने से पहले कोविड-19 की निगेटिव रिपोर्ट दिखाने के साथ यहां पहुंचने पर क्वारंटीन भी होना पड़ेगा। 

सख्त किए गए मास्क पहनने से संबंधित नियम
जो बाइडन के अन्य आदेशों में टीकाकरण कार्यक्रम को मजबूत करना और सार्वजनिक यातायात के साधनों से यात्रा के दौरान मास्क पहनने पर सख्ती शामिल है। उन्होंने कहा कि दुर्भाग्य से मास्क पहनना बेहद जरूरी है, लेकिन यह एक  देशभक्ति वाला काम है।

100 दिन में 10 करोड़ वैक्सीन लगाने का लक्ष्य
बाइडन ने 100 दिनों में 10 करोड़ लोगों को वैक्सीन लगाए जाने के लक्ष्य का एलान किया है। हालांकि, अभी तक केवल 1.6 करोड़ लोगों को वैक्सीन लग पाई है। इसके लिए बाइडन प्रशासन ने टीकाकरण केंद्रों का विस्तार करने और उनकी संख्या बढ़ाने का निर्णय लिया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें