फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइडन ने रूस पर लगाया आरोप: 2022 चुनाव में भ्रामक सूचनाएं फैलाकर अमेरिकी संप्रभुता पर कर रहा हमला

Thu, 29 Jul 2021 01:57 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, वाशिंगटन

सार

  • भ्रामक सूचनाओं से अमेरिकी प्रतिनिधि सभा 2022 चुनावों को प्रभावित करने की कोशिश
  • बाइडन ने कहा, राष्ट्रपति पुतिन ही वास्तविक समस्या की जड़ में हैं
विज्ञापन
Joe Biden - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रपति बाइडन ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि वे भ्रामक सूचनाएं फैलाकर 2022 में अमेरिकी प्रतिनिधि सभा और राज्यों में होने जा रहे चुनावों को प्रभावित करने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मॉस्को द्वारा उठाए जा रहे कुछ कदम अमेरिकी संप्रभुता पर पूरी तरह से हमला हैं। 

विज्ञापन


अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने यह बात अपनी दैनिक ब्रीफिंग के दौरान मिली जानकारी का जिक्र करते हुए राष्ट्रीय खुफिया निदेशक (ओडीएनआई) के दफ्तर में कहीं। उन्होंने कहा, पुतिन ही वास्तविक समस्या की जड़ में हैं। वह एक ऐसी अर्थव्यवस्था के सर्वोच्च पद पर बैठे हैं, जिनके पास परमाणु शक्ति के अलावा कुछ भी नहीं है।

पुतिन जानते हैं कि वह गंभीर समस्याओं से घिरे हुए हैं। यही स्थिति उनको और खतरनाक बना रही है। बाइडन ने हाल ही में रैंसमवेयर के हमलों पर भी चिंता जताई। इन हमलों में साइबर अपराधियों ने डाटा चुराए और उनके लिए मोटी रकम फिरौती में मांगी। बता दें कि 2022 में प्रतिनिधि सभा की सभी 435 सीटों, सीनेट की खाली होने जा रही 34 सीटों और 36 राज्यों में चुनाव होने जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें