फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

America News: बाइडन बोले- हथियार खरीदने की न्यूनतम उम्र 18 से बढ़ाकर 21 वर्ष हो

Fri, 03 Jun 2022 06:51 AM IST
Jeet Kumar एएनआई, वॉशिंगटन

सार

 राष्ट्रपति जो बाइडन ने कहा अगर हम हथियारों पर प्रतिबंध नहीं लगा सकते तो हमें हथियार खरीदने की उम्र 18 से 21 तक बढ़ानी चाहिए। उच्च क्षमता वाली बंदूकों पर प्रतिबंध लगना चाहिए।
विज्ञापन
अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिका में टेक्सास के स्कूल में हुई गोलीबारी के बाद बाइडन प्रशासन हथियारों पर प्रतिबंध को लेकर कानून लाना चाहता है। इस मामले पर राष्ट्रपति जो बाइडन ने अमेरिका में बंदूक से हो रही हिंसा पर चिंता व्यक्त की साथ ही कहा कि बच्चों और परिवारों की सुरक्षा के लिए अमेरिका में हथियारों पर प्रतिबंध लगाने के साथ उन्हें खरीदने के लिए उम्र 18 से बढ़ाकर 21 करने की आवश्यकता है।

विज्ञापन


बंदूक निर्माता का लाइसेंस निरस्त होगा
उन्होंने कहा कि अगर हम हथियारों पर प्रतिबंध नहीं लगा सकते तो हमें हथियार खरीदने की उम्र 18 से 21 तक बढ़ानी चाहिए। उच्च क्षमता वाली बंदूक मैग्जीन पर प्रतिबंध लगना चाहिए। अगर कोई इसका उल्लंघन करेगा तो बंदूक निर्माता का लाइसेंस निरस्त होगा।

साथ ही जो बाइडन ने कहा कि 'हम किसी का अधिकार नहीं छीन रहे है। यह बच्चों की सुरक्षा के बारे में है। यह परिवारों की रक्षा के बारे में है। यह समुदायों की रक्षा के बारे में है। यह बिना डरे स्कूल जाने, किराने की दुकान में, चर्च जाने के लिए और हमारी स्वतंत्रता की रक्षा करने के बारे में है।
विज्ञापन


पुराना कानून होगा बहाल
अमेरिकी राष्ट्रपति ने बयान दिया कि हमें हमला करने वाले हथियारों और उच्च क्षमता वाली बंदूकों पर प्रतिबंध को बहाल करना चाहिए जिसे हमने 1994 में पारित किया था। 10 वर्षों से यह कानून था, बड़े पैमाने पर गोलीबारी कम हो गई। 2004 में रिपब्लिकन द्वारा कानून समाप्त होने के बाद और उन हथियारों को फिर से बेचने की अनुमति दी गई ।

मारे गए थे 19 बच्चे
24 मई को टेक्सास के उवाल्डे के रॉब एलीमेंट्री स्कूल में सामूहिक गोलीबारी की घटना हुई थी जिसमें 19 बच्चों सहित कई लोग मारे गए थे। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पार्कलैंड, फ्लोरिडा में 2018 मार्जोरी स्टोनमैन डगलस हाई स्कूल की शूटिंग के बाद से यह सबसे घातक हमला था, जिसमें 17 लोग मारे गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें