फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

US: क्या अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने कराई प्लास्टिक सर्जरी? पहली बहस के बाद राष्ट्रपति को लेकर लगे अजब आरोप

Sat, 29 Jun 2024 12:00 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन

सार

बहस के दौरान जो बाइडन के चेहरे के हाव-भाव थोड़े अलग रहे, जिसकी सोशल मीडिया पर चर्चा है। कुछ यूजर्स ने दावा किया है कि बाइडन ने अपने चेहरे के हावभाव में बदलाव के लिए प्लास्टिक सर्जरी का सहारा लिया है।
विज्ञापन
जो बाइडन और डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव से पहले गुरुवार को डोनाल्ड ट्रंप और जो बाइडन के बीच हुई बहस की पूरी दुनिया में सुर्खियां बनी, लेकिन सोशल मीडिया पर एक अजीब वजह के चलते इस बहस की चर्चा हो रही है। दरअसल सोशल मीडिया पर कहा जा रहा है कि इस बहस के दौरान जो बाइडन थोड़े बदले हुए नजर आए और कयास लग रहे हैं कि शायद जो बाइडन ने अपने चेहरे की प्लास्टिक सर्जरी कराई है!
विज्ञापन


यूजर्स का दावा- बाइडन ने कराई प्लास्टिक सर्जरी
बहस के दौरान जो बाइडन के चेहरे के हाव-भाव थोड़े अलग रहे, जिसकी सोशल मीडिया पर चर्चा है। कुछ यूजर्स ने दावा किया है कि बाइडन ने अपने चेहरे के हावभाव में बदलाव के लिए प्लास्टिक सर्जरी का सहारा लिया है। कुछ यूजर्स ने कहा कि बहस के दौरान बाइडन का चेहरा स्थिर रहा और कुछ असामान्य सा लग रहा था। कुछ यूजर्स ने तो यहां तक दावा किया कि बहस के दौरान जो व्यक्ति टीवी स्क्रीन पर दिखा, वह असल में बाइडन था ही नहीं।

गौरतलब है कि न सिर्फ आम आदमी बल्कि अमेरिका में कुछ डॉक्टरों ने भी इस बात की आशंका जताई है कि बाइडन ने हो सकता है कि प्लास्टिक सर्जरी कराई है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कुछ कॉस्मेटिक विशेषज्ञों ने दावा किया है कि बाइडन की प्लास्टिक सर्जरी की अनुमानित लागत करीब 40 हजार डॉलर से लेकर ढाई लाख डॉलर तक हो सकती है। हालांकि अभी तक इसकी पुष्टि नहीं हुई है। 
विज्ञापन


बहस के दौरान बाइडन पर भारी पड़े ट्रंप
गुरुवार को हुई बहस में बाइडन की भले ही चर्चा हो रही है, लेकिन बहस में डोनाल्ड ट्रंप, बाइडन पर भारी पड़े। बाइडन जहां बहस के दौरान बोलते हुए लड़खड़ाते दिखे। वहीं ट्रंप ने पूरे जोश और उत्साह से जवाब दिए। हालांकि इस दौरान ट्रंप पर कुछ तथ्यों को लेकर झूठ बोलने के भी आरोप लग रहे हैं। बाइडन के खराब प्रदर्शन के बाद अमेरिका में ऐसी आशंका बढ़ गई है कि नवंबर में होने वाले चुनाव में ट्रंप, बाइडन को पटखनी दे सकते हैं। डेमोक्रेटिक पार्टी में भी बाइडन की उम्र संबंधी चिंताएं बढ़ गई हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें