इस्राइल और हमास के बीच युद्ध जारी है, जिसमें करीब 5500 लोगों की अब तक मौत हो गई है। इस बीच अमेरिका के राष्ट्रपति ने इस्राइल के प्रधानमंत्री से गाजा को लेकर चर्चा की। बता दें, हमास और इस्राइल के युद्ध के बीच गाजा के निर्दोषों की सुरक्षा के लिए विश्व के साथ-साथ अमेरिका भी चिंतित है।
व्हाइट हाउस ने बताया कि अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने शनिवार को इस्राइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से बात की। इस दौरान उन्होंने गाजा के ताजा हालात की प्रगति के बारे में जानकारी ली। इसके अलावा, दो अमेरिकी नागरिकों की रिहाई के लिए इस्राइल के समर्थन के लिए भी बाइडन ने नेतन्याहू को धन्यवाद कहा। बातचीत के दौरान अन्य बंधकों की रिहाई पर चर्चा की गई।
अमेरिका की प्राथमिकता है गाजा के लोगों की सहायता
पश्चिम एशिया में अतिरिक्त वायु रक्षा प्रणाली भेजेगा अमेरिका
वहीं, अमेरिकी रक्षा मंत्री लॉयड ऑस्टिन ने कहा कि उनके देश ने पश्चिम एशिया में अपनी अतिरिक्त वायु रक्षा प्रणाली भेजने का फैसला किया है। उन्होंने कहा, राष्ट्रपति जो बाइडन के साथ ईरान की क्षेत्र में बढ़ती गतिविधियां व उसके छद्म युद्ध लड़ने के प्रयासों पर विस्तार से चर्चा हुई। इसके बाद मैंने क्षेत्र में अमेरिका की सैन्य मौजूदगी को मजबूत करने के लिए अतिरिक्त हथियारों की तैनाती का आदेश दिया है। अमेरिका पश्चिम एशिया में टर्मिनल हाई एल्टीट्यूड एरिया डिफेंस सिस्टम व पैट्रियट बटालियन की तैनाती कर रहा है। पैट्रियट बटालियन अमेरिका की अत्याधुनिक वायु रक्षा प्रणाली मानी जाती है।
अमेरिका के पास भी होनी चाहिए डोम मिसाइल रक्षा प्रणाली : विवेक