फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Israel-Hamas War: इस्राइल ने दी फलस्तीनियों को नई चेतावनी, उत्तरी गाजा से दक्षिण की तरफ जाने का दिया आदेश

Mon, 23 Oct 2023 06:08 AM IST
यशोधन शर्मा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, गाजा

सार

इस्राइल ने देश के उत्तरी हिस्से से लोगों की निकासी योजना में 14 समुदायों को शामिल किया है। रक्षा मंत्रालय व सेना की तरफ से रविवार को जारी बयान के अनुसार, लेबनान व सीरिया के करीब रहने वाले समुदायों को इस निकासी योजना में शामिल किया गया है।
विज्ञापन
इस्राइली सेना - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तरी गाजा में रह रहे फलस्तीनियों का आरोप है कि उन्हें इस्राइली सेना की तरफ से नई चेतावनी दी गई है। सेना की तरफ से उन्हें उत्तरी गाजा से दक्षिण की तरफ चले जाने का फिर से आदेश दिया गया है। इस बार यह चेतावनी दी गई है कि अगर उत्तरी गाजा में रहने वाले लोग दक्षिण की तरफ नहीं जाते हैं, तो उन्हें आतंकी संगठनों का सहयोगी माना जा सकता है।

विज्ञापन


फलस्तीनी नागरिकों को शनिवार को इस्राइली सेना के नाम व लोगो के साथ पर्चे बरामद हुए। इनमें लिखा था, गाजा के लोगों को आपातकालीन चेतावनी दी जाती है। उत्तरी वादी गाजा में रहने से आपकी जान को खतरा हो सकता है। जो भी उत्तरी वादी गाजा से नहीं निकलने का विकल्प चुनेंगे, उन्हें आतंकी संगठनों का मददगार माना जा सकता है। 45 किलोमीटर लंबे उत्तरी गाजा में रहने वाले लोगों को ऐसे ही संदेश मोबाइल फोन पर भी ऑडियो के रूप में प्राप्त हुए हैं।

इस्राइली सेना बोली जनहानि को रोकना उद्देश्य 
उधर, इस्राइली सेना ने एक बयान में कहा कि उत्तरी गाजा नहीं छोड़ने वालों को आतंकी संगठनों का मददगार मानने की उसकी कोई मंशा नहीं है। सेना ने कहा कि वह सामान्य नागरिकों को निशाना नहीं बनाती। जनहानि को न्यूनतम रखने के लिए गाजा पट्टी के लोगों को दक्षिणी क्षेत्र में चले जाने को कहा गया है। 
विज्ञापन


फलस्तीन के समर्थन में ब्रसेल्स में प्रदर्शन
बेल्जियम की राजधानी ब्रसेल्स में यूरोपीय आयोग मुख्यालय के बाहर फलस्तीनियों के समर्थन में लोगों ने प्रदर्शन किया और फलस्तीन को मुक्त करने की मांग की। इस दौरान यूरोपीय आयोग मुख्यालय के बाहर लोगों का हूजूम नजर आया, जहां हाथों में फिलीस्तीन को मुक्त करने के तख्ते लिए हर आयु वर्ग के लोगों ने प्रदर्शन में हिस्सा लिया।  

उत्तरी निकासी योजना में 14 समुदाय शामिल किए गए
इस्राइल ने देश के उत्तरी हिस्से से लोगों की निकासी योजना में 14 समुदायों को शामिल किया है। रक्षा मंत्रालय व सेना की तरफ से रविवार को जारी बयान के अनुसार, लेबनान व सीरिया के करीब रहने वाले समुदायों को इस निकासी योजना में शामिल किया गया है। इस्राइल ने गाजा पट्टी पर जमीनी जंग से पहले हमास के खिलाफ हवाई हमले तेज कर दिए हैं। फलस्तीनी स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, जेनिन में मस्जिद परिसर पर हवाई हमले में पांच नागरिक मारे गए।  



संयुक्त राष्ट्र और उसके नेताओं ने सहायता पहुंचने का किया स्वागत
संयुक्त राष्ट्र ने मिस्र से राफा सीमा पार कर गाजा में मानवीय सहायता पहुंचने का स्वागत किया और कहा कि यह सिर्फ एक छोटी सी शुरुआत है। उन्होंने तत्काल युद्धविराम के लिए की गई अपील को भी दोहराया।

इजिप्शियन रेड क्रिसेंट सोसायटी के 20 ट्रकों के काफिले ने मानवीय आपूर्ति के साथ गाजा में प्रवेश किया। यह पहली खेप है, जो हमास के हमलों के बाद शुरू हुए युद्ध के बाद गाजा पहुंची है। संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरस ने कहा, मैं इस संबंध में मिस्र के प्रति गहरा आभार व्यक्त करता हूं।  

वहीं, हिज्बुल्ला के डिप्टी नेता शेख नईम कासम ने इस्राइल को फिर धमकी देते हुए कहा है कि गाजा पट्टी पर अगर उसने हमला किया तो इसकी भारी कीमत चुकानी पड़ेगी। हालांकि, इस्राइली सेना पर इसका कोई असर नहीं पड़ा है और उसने हिज्बुल्ला के कई ठिकानों को निशाना बनाया है।

अब तक छह हजार से अधिक गंवा चुके जान
 हमले में अब तक 4,741 फलस्तीनी मारे गए हैं, जिनमें बड़ी संख्या में हमास आतंकी हैं। 15,898 लोग घायल हुए हैं। वहीं, इस्राइल में हमास के हमले में 1,400 नागरिकों की मौत हुई है और करीब 2,000 घायल हुए हैं।

हिज्बुल्ला युद्ध में आया तो बुरी तरह कुचल देंगे 
इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने लेबनान और आतंकी समूह हिज्बुल्ला को सीधी चेतावनी दी है। नेतन्याहू ने कहा कि अगर युद्ध में हिज्बुल्ला शामिल होता है तो यह उसकी बड़ी भूल होगी। हम उसे इतनी ताकत से कुचलेंगे कि इसकी कल्पना भी नहीं की जा सकती। इसका परिणाम हिज्बुल्ला के साथ ही लेबनान के लिए भी विनाशकारी होगा। इटली की प्रधानमंत्री जियॉर्जिया मेलनी ने शनिवार को अपने इस्राइली समकक्ष बेजामिन नेतन्याहू से मुलाकात की। वह काहिरा में हुए सम्मेलन में हिस्सा लेने के बाद इस्राइल पहुंची थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें