फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Queen Elizabeth Funeral: आज ब्रिटेन पहुंचेंगे जो बाइडन, महारानी के अंतिम संस्कार में होंगे शामिल

Sat, 17 Sep 2022 02:02 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन

सार

अमेरिकी राष्ट्रपति अपने ब्रिटेन दौरे के दौरान ब्रिटेन की नवनिर्वाचित प्रधानमंत्री लिज ट्रस से भी मुलाकात कर सकते हैं। यह मुलाकात बेहद खास होने वाली है।
विज्ञापन
जो बाइडन - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन आज ब्रिटेन पहुंचेंगे। बाइडन के साथ उनकी पत्नी जिल बाइडन भी अंतिम संस्कार में शामिल होंगी। व्हाइट हाउस की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, जो बाइडन व उनकी पत्नी ने शुक्रवार(स्थानीय समयानुसार) सुबह ज्वाइंट बेस एंड्रयूज से लंदन के लिए उड़ान भरी।

विज्ञापन


ब्रिटेन पहुंचने के बाद दोनों महारानी एलिजाबेथ द्वितीय को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। इसके बाद दोनों महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के लिए आधिकारिक शोक पुस्तक पर हस्ताक्षर करेंगे। व्हाइट हाउस की ओर से बताया  गया कि 19 सितंबर को महारानी के अंतिम संस्कार के बाद बाइडन दंपती वापस अमेरिका के लिए प्रस्थान करेंगे। 

लिज ट्रस से कर सकते हैं मुलाकात 
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अमेरिकी राष्ट्रपति अपने ब्रिटेन दौरे के दौरान ब्रिटेन की नवनिर्वाचित प्रधानमंत्री लिज ट्रस से भी मुलाकात कर सकते हैं। यह मुलाकात बेहद खास होने वाली है। गौरतलब है कि हाल ही में लिज ट्रस बोरिस जॉनसन को गद्दी से हटाकर प्रधानमंत्री निर्वाचित हुई हैं।  

विज्ञापन

कई बड़े नेता होंगे शामिल 
बता दें कि बाइडन एकमात्र प्रमुख व्यक्ति नहीं हैं जो रानी के अंतिम संस्कार में शामिल होंगे। अन्य यूरोपीय सम्राटों, राष्ट्रपतियों और प्रधानमंत्रियों के शामिल होने की उम्मीद है। बता दें कि महारानी एलिजाबेथ द्वितीय ने 70 साल तक शासन करने के बाद गुरुवार को स्कॉटलैंड में अंतिम सांस ली थीं। महारानी का अंतिम संस्कार 19 सितंबर को लंदन के वेस्टमिंस्टर एब्बे में किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें