फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तालिबान का खौफ: बाइडन, जॉनसन अफगान हालात पर जी-7 नेताओं की बैठक बुलाएंगे

Thu, 19 Aug 2021 06:16 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, वॉशिंगटन

सार

  • व्हाइट हाउस के मुताबिक, दोनों नेताओं ने अफगानिस्तान को लेकर फोन पर बात की
  • दोनों ने अपने देश व सहयोगी देशों के नागरिकों को निकालने के लिए काम कर रहे अपने सैन्य-असैन्य कर्मियों की तारीफ भी की
विज्ञापन
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन और ब्रिटिश प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन अफगानिस्तान में तेजी से बदलते घटनाक्रमों पर अगले सप्ताह जी-7 देशों की डिजिटल बैठक करने पर राजी हो गए हैं।

विज्ञापन


व्हाइट हाउस के मुताबिक, दोनों नेताओं ने अफगानिस्तान को लेकर फोन पर बात की। दोनों ने अपने देश व सहयोगी देशों के नागरिकों को निकालने के लिए काम कर रहे अपने सैन्य-असैन्य कर्मियों की तारीफ भी की।

व्हाइट हाउस ने फोन पर हुई बातचीत की जानकारी देते हुए बताया कि दोनों नेताओं ने अफगानिस्तान की नीति पर सहयोगियों और लोकतांत्रिक साझेदारों के बीच करीबी समन्वय जारी रखने की आवश्यकता पर भी चर्चा की।
विज्ञापन


इसमें वे तरीके भी शामिल हैं जिससे वैश्विक समुदाय शरणार्थियों तथा अन्य अफगान नागरिकों को मानवीय सहायता और सहयोग मुहैया करा सकता है। इसमें कहा गया, ‘वे अफगानिस्तान की स्थिति पर एक साझा रणनीति और रुख पर चर्चा करने के लिए अगले हफ्ते जी-7 नेताओं की डिजिटल बैठक कराने पर राजी हो गए।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें