फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Trump Biden Debate: पहली 'लड़ाई' में बाइडन पर भारी पड़े ट्रंप, राष्ट्रपति की सेहत को लेकर उठे सवाल

Fri, 28 Jun 2024 01:09 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन

सार

गुरुवार को लगभग 90 मिनट तक चली बहस के दौरान, राष्ट्रपति बाइडन और ट्रंप ने अर्थव्यवस्था, आव्रजन, विदेश नीति, गर्भपात और राष्ट्रीय सुरक्षा जैसे मुद्दों पर बहस की।
विज्ञापन
डोनाल्ड ट्रंप और जो बाइडन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नवंबर में होने वाले अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव की पहली बहस का गुरुवार को आयोजन किया गया। इस दौरान डोनाल्ड ट्रंप और राष्ट्रपति जो बाइडन ने एक दूसरे पर जमकर निशाना साधा। अब मीडिया चैनल के पोल में दावा किया गया है कि बहस देखने वाले अधिकतर लोगों ने माना है कि इस बहस में पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, राष्ट्रपति जो बाइडन पर भारी पड़े।  
विज्ञापन


सर्वेक्षण में बाइडन पर भारी पड़े ट्रंप
गुरुवार को लगभग 90 मिनट तक चली बहस के दौरान, राष्ट्रपति बाइडन और ट्रंप ने अर्थव्यवस्था, आव्रजन, विदेश नीति, गर्भपात और राष्ट्रीय सुरक्षा जैसे मुद्दों पर बहस की। दोनों नेताओं ने एक-दूसरे को झूठा और अमेरिका के इतिहास का सबसे खराब राष्ट्रपति कहा। पोल में कहा गया है कि बहस टीवी पर देखने वाले पंजीकृत 33 प्रतिशत लोगों में से 67 प्रतिशत ने माना कि पहली बहस में ट्रंप, बाइडन पर भारी पड़े। गौरतलब है कि बहस से पहले हुए सर्वेक्षण में भी ट्रंप को ही बाइडन से आगे बताया गया था। गुरुवार बहस देखने वालों में से 57 प्रतिशत लोगों ने कहा कि उन्हें बाइडन की देश का नेतृत्व करने की क्षमता पर भरोसा नहीं है, वहीं 44 प्रतिशत ने ट्रंप की क्षमताओं पर शक जाहिर किया।

यूक्रेन युद्ध को लेकर ट्रंप ने बाइडन को घेरा
अफगानिस्तान से सेना को वापस बुलाने के फैसले पर भी ट्रंप ने हमला बोला और कहा कि 'जिस दिन अफगानिस्तान से सेना को वापस बुलाया गया, वह हमारे इतिहास का सबसे शर्मनाक दिन था।' ट्रंप ने कहा कि 'अगर मैं सेना को वापस बुलाता तो पूरे सम्मान, ताकत और शुचिता के साथ ही वहां से सैनिकों की वापसी होती।' बहस के दौरान जो बाइडन ने कैपिटल हिल दंगे के लिए ट्रंप पर आरोप लगाते हुए कहा कि 'यह व्यक्ति (ट्रंप) दोषी है। कैपिटल हिल हिंसा को रोकने के लिए इन्होंने कुछ नहीं किया। जिन लोगों ने कैपिटल हिल पर हमला किया, क्या ये उनकी निंदा करेंगे?' इसके जवाब में ट्रंप ने कहा कि 'आपका बेटा एक दोषी है। जो बाइडन ने बतौर राष्ट्रपति जो भी काम किए हैं, उनके लिए इन्हें भी दोषी ठहराया जा सकता है। यह व्यक्ति एक अपराधी है। मैंने कुछ गलत नहीं किया।' ट्रंप ने यूक्रेन युद्ध को लेकर बाइडन पर निशाना साधा और कहा कि 'अगर वह राष्ट्रपति होते तो यूक्रेन युद्ध कभी शुरू ही नहीं होता।'
विज्ञापन


बाइडन के स्वास्थ्य को लेकर उठे सवाल
बहस के बाद राष्ट्रपति जो बाइडन की सेहत को लेकर भी सवाल खड़े हो गए हैं। दरअसल पूरी बहस के दौरान जो बाइडन बोलने में लड़खड़ाते और संघर्ष करते नजर आए। वहीं ट्रंप पूरे जोश में दिखे। यही वजह है कि बहस के बाद बाइडन की उम्र संबंधी चिंताओं को लेकर चर्चा फिर से गर्म हो गई है। बाइडन बोलने के दौरान बार-बार लड़खड़ा रहे थे, बार-बार लाइनें दोहरा रहे थे। इस दौरान उन्होंने गलत बयानबाजी भी की और कई बार वह लंबे समय तक स्थिर रहे। जिससे उनकी बढ़ती उम्र को लेकर सवाल उठने लाजमी हैं। बाइडन अभी 81 साल के हैं और कई लोगों का मानना है कि बाइडन की सेहत को देखते हुए वह चार साल का कार्यकाल पूरा करने के लिए फिट नहीं हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें