फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डोनाल्ड ट्रंप ने तुर्की को दी चेतावनी, हद पार की तो तबाह कर देंगे अर्थव्यवस्था

Tue, 08 Oct 2019 05:38 AM IST
गौरव पाण्डेय वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (फाइल फोटो) - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने नाटो के सहयोगी तुर्की को चेतावनी दी है कि यदि उसने सीरिया के खिलाफ कार्रवाई की तो उसकी अर्थव्यवस्था को बर्बाद कर देंगे। सीरिया की उत्तरी सीमा से अमेरिकी सेना वापस हटाने कुछ घंटों बाद ही व्हाइट हाउस ने यह घोषणा की।

विज्ञापन


अमेरिकी कदम से आईएसआईएस के खिलाफ लड़ाई में उसका मुख्य सहयोगी कुर्द अकेले पड़ गए हैं। तुर्की के राष्ट्रपति रेसेप तायीप एर्दोगन ने चेतावनी दी थी कि देश के लिए लंबे समय से खतरा रहे अलगाववादी कुर्दों के खिलाफ किसी भी समय कार्रवाई शुरू हो सकती है। 

उधर, फ्रांस ने भी सोमवार को तुर्की को चेताया कि वह सीरिया में आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएस) के खिलाफ लड़ाई को कमजोर करने की किसी भी पहल से दूर रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें