फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चीन को लेकर ट्रंप प्रशासन हुआ सख्त, अमेरिका में कुछ चीनी छात्रों के प्रवेश पर लगाया प्रतिबंध

Sat, 30 May 2020 04:52 PM IST
Rajeev Rai वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
विज्ञापन
China US trade war
विज्ञापन

कोरोना महामारी को लेकर अमेरिका और चीन के संबंधों में खटास बढ़ती जा रही है। कोविड-19 की उत्पत्ति, हांगकांग में बीजिंग की कार्रवाई और विवादित दक्षिण चीन सागर में चीन की बढ़ती सैन्य गतिविधियों को लेकर अमेरिका और चीन में आमने-सामने हैं। इसे लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को कई बड़े फैसले किए। ट्रंप ने अब चीन के कुछ छात्रों को देश में प्रवेश पर प्रतिबंध लगाने का फैसला किया है।

विज्ञापन


ट्रंप ने पीपुल्स लिबरेशन आर्मी से संबंध रखने वाले चीन के कुछ छात्रों और शोधकर्ताओं के देश में प्रवेश पर रोक लगाने की घोषणा की है। उन्होंने अमेरिका से बौद्धिक संपदा और प्रौद्योगिकी हासिल करने के लिए स्नातक छात्रों का इस्तेमाल करने की चीन की कोशिशों को खत्म करने के लिए यह कदम उठाया है।

ट्रंप ने घोषणा करते हुए कहा कि चीन ने अपनी सेना पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) के आधुनिकीकरण के लिए संवदेनशील अमेरिकी प्रौद्योगिकियों और बौद्धिक संपदा को हासिल करने के लिए व्यापक अभियान चलाया हुआ है। उन्होंने कहा कि चीन की यह गतिविधि अमेरिका की दीर्घकालीन आर्थिक शक्ति और अमेरिकी लोगों की सुरक्षा के लिए खतरा है।
विज्ञापन


ट्रंप ने आरोप लगाया कि चीन अपने कुछ छात्रों ज्यादातर परास्नातक और शोधकर्ताओं का इस्तेमाल बौद्धिक संपदा को एकत्रित करने के लिए करता है इसलिए पीएलए से जुड़े चीनी छात्रों या शोधकर्ताओं के चीनी अधिकारियों के हाथों इस्तेमाल होने का अधिक जोखिम है और यह चिंता का सबब है। ‘इसे देखते हुए मैंने फैसला किया है कि अमेरिका में पढ़ाई या शोध करने के लिए ‘एफ’ या ‘जे’ वीजा मांगने वाले कुछ चीनी नागरिकों का प्रवेश अमेरिका के हितों के लिए खतरनाक होगा।’

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें