फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नई वैक्सीन: अमेरिका की नोवावैक्स का टीका नए वैरिएंट पर भी प्रभावी, सीरम ने मांगी ट्रायल की इजाजत

Sat, 30 Jan 2021 08:16 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

कोरोना वायरस से निपटने के लिए अमेरिका की बाॅयोटेक कंपनी नोवावैक्स द्वारा तैयार टीके एनवीएक्स-सीओ 2373 को ब्रिटेन में किए गए तीसरे चरण के ट्रायल में 89.3 फीसदी कामयाबी मिली है। यह ब्रिटेन में मिले कोरोना के नए वैरिएंट पर भी असरकारी पाया गया है। सीरम इंस्टीट्यूट ने अब इसका भारत में परीक्षण करने के लिए डीसीजीआई से इजाजत मांगी है। 

विज्ञापन


बता दें नोवावैक्स उन छह कंपनियों में शामिल है, जिन्हें अमेरिकी सरकार ने कोरोना के खिलाफ जंग के अपने अभियान में टीका बनाने के लिए शामिल किया है। इस अभियान को पूर्ववर्ती ट्रंप प्रशासन ने आॅपरेशन रेप स्पीड नाम दिया था। 

नोवावैक्स ने बताया कि उसके टीके की दो खुराक महामारी पर काबू करने में 89.3 फीसदी प्रभावी रही। ब्रिटेन में किए गए तीसरे चरण के परीक्षण के यह नतीजे आए हैं। इतना ही नहीं यह टीका ब्रिटेन में मिले कोरोना के नए रूप पर भी बेहद असरकारी है। हालांकि अन्य नतीजों में कहा गया है कि यह दक्षिण अपफ्रीका में मिले बेहद संक्रामक वायरस पर कम प्रभावी पाया गया है। 
विज्ञापन


नोवावैक्स ने बताया कि कोरोना के नए रूपों के खिलाफ कारगर वैक्सीन बनाने के लिए इसी माह के आरंभ में प्रयास शुरू किए थे। दूसरी तिमाही तक उसके टीके को इस्तेमाल के लिए चुन लिए जाने की उम्मीद है।  अमेरिकी कंपनी के सीईओ स्टेनले ऐर्क ने कहा कि एनवीएक्स-सीओ वी2373 में विश्वभर में इस महामारी से निपटने व जनस्वास्थ्य की रक्षा में अहम भूमिका निभाने की संभावना है। इसके लिए कंपनी अपने साझेदारों, निवेशकों, नियामकों के साथ मिलकर काम कर रही है। 

सीरम सीमित परीक्षण की इच्छुक
विश्व की अग्रणी टीका उत्पादक कंपनी सीरम इंस्टीट्यूट ने नोवावैक्स इंका. की कोविड-19 वैक्सीन के सीमित परीक्षण की इजाजत मांगी है।  बता दें, सीरम में बन रहे कोविशील्ड व भारत बाॅयोटेक के कोवैक्सीन टीकों के जरिए भारत में विश्व का सबसे बड़ा टीकाकरण अभियान जारी है। अब तक 35 लाख से ज्यादा लोगों को कोरोना के टीके लगाए जा चुके हैं। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें