फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

US: निक्की हेली ने सीक्रेट सर्विस से की सुरक्षा की मांगी, चुनाव प्रचार में मिल रही धमकियों को लेकर जताई चिंता

Tue, 06 Feb 2024 05:59 PM IST
आदर्श शर्मा वर्ल्ड न्यूज, अमर उजाला, वाशिंगटन

सार

रिपब्लिकन पार्टी से राष्ट्रपति उम्मीदवार बनने की रेस में निक्की हेली डोनाल्ड ट्रंप के सामने एकमात्र प्रतिद्वंदी बची हैं। चुनावी अभियानों के दौरान मिलने वाली धमकियों के बीच निक्की हेली ने अपनी सुरक्षा के लिए सीक्रेट सर्विस से मदद मांगी है। 
विज्ञापन
निक्की हेली (फाइल फोटो) - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिका में इस साल नवंबर माह में आम चुनाव है। इसी बीच, रिपब्लिकन पार्टी से राष्ट्रपति उम्मीदवार बनने की होड़ में पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के सामने एकमात्र प्रतिद्वंदी निक्की हेली हैं। वहीं एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि निक्की हेली ने उनको मिल रही धमकियों के बीच अमेरिकी सीक्रेट सर्विस से सुरक्षा की मांगी है। एक चुनावी अभियान में हेली ने कहा कि मैंने सुरक्षा की मांग की है, क्योंकि मुझे लगातार धमकियां मिल रही हैं। गौरतलब है कि भारतवंशी निक्की हेली ने यह नहीं बताया कि आखिर उन्होंने सुरक्षा के लिए कब आवेदन किया था। बता दें सीक्रेट सर्विस होमलैंड सिक्योरिटी के सचिव द्वारा अधिकृत होने के बाद ही सुरक्षा प्रदान करती है।
विज्ञापन


धमकियां मुझे रोक नहीं सकती हैं- निक्की हेली
दक्षिण कैरोलिना में निक्की हेली के घर पर हाल के महीनों में मारपीट की घटनाएं हुई थी, जिस वक्त उनके माता-पिता घर पर मौजूद थे। वर्तमान में निक्की हेली चुनाव प्रचार के दौरान निजी सुरक्षा का इस्तेमाल करती है, हालांकि चुनाव से जुड़़े उनके आयोजनों में स्थानीय पुलिस मौजूद रहती हैं। निक्की हेली में उनके कार्यक्रमों में कड़ी सुरक्षा से जुड़े विषय पर पूछा गया था। उस दौरान उन्होंने कहा कि जब आप कुछ बड़ा करते हैं, तो ऐसी धमकियां मिलना आम बात है। लेकिन ये धमकियां मुझे रोक नहीं सकती हैं। 

डोनाल्ड ट्रंप ने निक्की से चुनाव से हटने की अपील की थी
गौरतलब है कि निक्की हेली ओपिनियन पोल में अपने पार्टी प्रतिद्वंदी डोनाल्ड ट्रंप से पिछड़ रही है। पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने उनसे कहा था कि वह राष्ट्रपति उम्मीदवार बनने की दौड़ से बाहर हो जाएं और बाइडन के खिलाफ पार्टी को एकजुट करें। बता दें संघीय कानून के तहत प्रमुख उम्मीदवारों को गुप्त सेवा सुरक्षा दी जाती हैं। आमतौर पर जब वे अपनी पार्टी के उम्मीदवार बनने के लिए निश्चित होते हैं। मई 2007 में तत्कालीन सीनेटर बराक ओबामा को उनके खिलाफ खतरों की बढ़ती संख्या को देखते हुए एक कांग्रेस समिति की सिफारिश के बाद सुरक्षा दी गई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें