फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

US Shooting: अमेरिका के मिसिसिपी में छह लोगों की गोली मारकर हत्या, पुलिस ने संदिग्ध को हिरासत में लिया

Sat, 18 Feb 2023 02:57 AM IST
गुलाम अहमद वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मिसिसिपी

सार

मिसिसिपी के गवर्नर टेट रीव्स (Tate Reeves) के कार्यालय ने कहा कि उन्हें गोलीबारी के बारे में जानकारी मिली है। इस संबंध में एक संदिग्ध को हिरासत में लिया गया है। रीव्स ने एक बयान में कहा कि हमें लगता है कि संदिग्ध ने अकेले इस घटना को अंजाम दिया। लेकिन घटना के पीछे का मकसद स्पष्ट नहीं है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिका के मिसिसिपी में शूटिंग की घटना सामने आई है। अधिकारियों ने बताया कि टेनेसी स्टेट लाइन के पास मिसिसिपी के एक छोटे से शहर में छह लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस घटना के संबंध में एक संदिग्ध व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है।

विज्ञापन


मिसिसिपी डिपार्टमेंट ऑफ पब्लिक सेफ्टी के प्रवक्ता बेली मार्टिन ने टेट काउंटी के अर्काबुटला (Arkabutla) में हत्याओं की पुष्टि की। वहीं, मिसिसिपी के गवर्नर टेट रीव्स (Tate Reeves) के कार्यालय ने कहा कि उन्हें गोलीबारी के बारे में जानकारी मिली है। इस संबंध में एक संदिग्ध को हिरासत में लिया गया है। रीव्स ने एक बयान में कहा कि फिलहाल हमें लगता है कि संदिग्ध ने अकेले इस घटना को अंजाम दिया। हालांकि, घटना के पीछे का मकसद अभी तक स्पष्ट नहीं हुआ है।

टेट काउंटी के पुलिस प्रमुख ने भी घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि एक संदिग्ध को हिरासत में लिया गया है। वहीं, सोशल मीडिया पोस्ट में दावा किया गया है कि संदिग्ध को पड़ने के दौरान कुछ समय के लिए क्षेत्र के दो स्कूल बंद कर दिए थे। सभी छात्र और कर्मचारी सुरक्षित हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें