फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karachi Terror Attack: कराची के पुलिस मुख्यालय पर हमला करने वाले पांच आतंकी ढेर, अधिकारी समेत चार की मौत

Sat, 18 Feb 2023 02:13 AM IST
रोहित राज इंटरनेशनल डेस्क, अमर उजाला, कराची

सार

पाक मीडिया के मुताबिक, सुरक्षा बलों ने कराची के पुलिस मुख्यालय में घुसे पांच आतंकियों को मार गिराया है। आतंकी हमले में एक पुलिस अधिकारी समेत चार लोगों की मौत हुई है, जबकि पाक रेंजर्स समेत 18 लोग घायल हुए हैं।
विज्ञापन
Karachi Terror Attack - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तान के सुरक्षा बलों ने शुक्रवार (17 फरवरी) को कराची शहर में पुलिस मुख्यालय पर हमला करने वाले पांच आतंकियों को मार गिराया। पाक मीडिया के मुताबिक, पाकिस्तान तालिबान द्वारा किए गए इस हमले में एक पुलिस अधिकारी समेत चार लोग मारे गए, जबकि पाक रेंजर्स समेत 18 लोग घायल हुए हैं। सिंध की प्रांतीय सरकार के प्रवक्ता मुर्तजा वहाब ने बताया कि पुलिस मुख्यालय में घुसे आतंकियों का सफाया कर दिया गया है।

विज्ञापन


अधिकारियों ने कहा कि आतंकवादियों ने शुक्रवार की शाम कराची पुलिस प्रमुख के कार्यालय पर हमला किया। सिंध सरकार के प्रवक्ता वहाब ने ट्वीट कर कहा कि वह इस बात की पुष्टि करते हैं कि कराची पुलिस कार्यालय (केपीओ) की इमारत को आतंकवादियों से मुक्त करा लिया गया है। कम से कम तीन आतंकियों को मार गिराया गया है।
पुलिस अधिकारियों ने कहा कि कई घंटों तक चली कार्रवाई के बाद पुलिस के पांच मंजिला कार्यालय को खाली करा लिया गया। पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने इस हमले की कड़ी आलोचना की है। उन्होंने कहा कि इसके लिए निंदा पर्याप्त नहीं है। आतंकवादियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए।
विज्ञापन


अधिकारियों के मुताबिक, आतंकवादियों ने शुक्रवार शाम 7:10 बजे हमला किया और रात लगभग 10:46 बजे तक पांच मंजिला इमारत को खाली करा लिया गया। कराची पुलिस कार्यालय (केपीओ) पर हमले के बाद पाक रेंजर्स और पुलिस टीमों ने आतंकवादियों के खिलाफ संयुक्त अभियान चलाया। पाक रेंजर्स के प्रवक्ता ने कहा कि आतंकी हमले के बाद अर्धसैनिक बलों के त्वरित प्रतिक्रिया बल (क्यूआरएफ) ने केपीओ भवन को घेर लिया और अपनी स्थिति संभाल ली। केपीओ को आतंकियों से मुक्त कराने के लिए रेंजर्स और पुलिस ने मिलकर ऑपरेशन को अंजाम दिया।

इससे पहले, सिंध प्रांत के मुख्यमंत्री मुराद अली शाह ने संबंधित डीआईजी को अपने क्षेत्रों से पुलिसकर्मियों को भेजने का निर्देश दिया था। मुराद अली शाह ने कहा, "मैं चाहता हूं कि अतिरिक्त आईजी के कार्यालय पर हमले के अपराधियों को गिरफ्तार किया जाए। पुलिस प्रमुख के कार्यालय पर हमला किसी भी कीमत पर स्वीकार्य नहीं था।'' मुख्यमंत्री ने संबंधित अधिकारी से एक रिपोर्ट भी मांगी और कहा कि वह व्यक्तिगत रूप से स्थिति की निगरानी कर रहे हैं।

टीटीपी ने ली हमले की जिम्मेदारी 
तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) ने हमले की जिम्मेदारी ली है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, पेशावर मस्जिद आत्मघाती हमले की तरह इस बार भी हमलावर पुलिस की वर्दी पहनकर कार्यालय में दाखिल हुए। बता दें कि बीते महीने भी टीटीपी ने पेशावर की पुलिस लाइन स्थित मस्जिद में फिदायीन हमला कर करीब 100 लोगों की जान ले ली थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें