फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिंताजनक: अमेरिकी सांसद ने कहा- तालिबान को मजबूत करने में पाकिस्तान की भूमिका

Thu, 16 Sep 2021 04:32 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, वाशिंगटन।

सार

रिपब्लिकन पार्टी से सांसद मार्को रुबियो ने अफगानिस्तान पर कांग्रेस (अमेरिकी संसद) की सुनवाई में कहा कि अमेरिका के कई प्रशासन तालिबान को फिर से संगठित होने में पाक भूमिका को अनदेखा करने के दोषी हैं।
विज्ञापन
तालिबान (फाइल) - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिका के शीर्ष सांसद मार्को रुबियो ने कहा है कि पाकिस्तान की तालिबान को मजबूत करने में भूमिका, पाक सरकार में शामिल कट्टरपंथियों की जीत है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा, अफगानिस्तान में जो हालात हैं और पाकिस्तान वहां जो भूमिका निभा रहा है, वह भारत के लिए अच्छा संदेश नहीं है। एक दिन पहले ही अन्य अमेरिकी सांसदों ने पाकिस्तान के ‘दोहरे व्यवहार’ पर चिंता जताई थी। 

सांसद रुबियो ने कहा, भारत में आज एक घोषणा हुई है कि क्वाड की एक बैठक अति शीघ्र होगी, यह एक अच्छा कदम है। उन्होंने विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन से कहा, मेरा मानना है कि अमेरिका के कई प्रशासनों ने तालिबान को दोबारा संगठित होने में पाकिस्तानी भूमिका पर ध्यान ही नहीं दिया। यह पाकिस्तानी सरकार में शामिल तालिबान समर्थक कट्टरपंथियों की जीत है और यह भारत के लिए चिंता का विषय है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भारत से निपटने की कोशिश में पाक सरकार
सांसद माइक राउंड्स ने कहा कि पाकिस्तान, तालिबान सरकार को भारत से निपटने के लिए एक साझेदार के तौर पर देख रहा है। वहीं, ईरान के राष्ट्रपति ने भी खुले आम इसे अमेरिकी सेना की हार करार दिया है और वह तालिबान के साथ मिल कर काम करने पर विचार कर रहे हैं। सांसद जेम्स रिच ने विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन से कहा कि अमेरिका को इस पूरे मामले में पाकिस्तान की भूमिका को समझना चाहिए।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें