फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

US Midterm Elections: अमेरिका में मध्यावधि चुनाव के लिए मतदान समाप्ति की ओर, डोनाल्ड ट्रंप ने डाला वोट

Wed, 09 Nov 2022 05:31 AM IST
देव कश्यप एएनआई, वाशिंगटन।

सार

सीएनएन के अनुसार, वर्तमान में, डेमोक्रेट्स के लिए स्थिति थोड़ी अस्थिर है क्योंकि सदन को नियंत्रित करने के लिए रिपब्लिकन बहुमत हासिल करने से केवल पांच सीट दूर हैं। जबकि डेमोक्रेट मध्यावधि चुनाव में संतुलन बनाए रखने की कोशिश कर रहे हैं।
विज्ञापन
मध्यावधि चुनाव में मतदान करते अमेरिकी। - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिका में मध्यावधि चुनाव के लिए मतदान अब खत्म होने को है। पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार को घोषणा की कि उन्होंने फ्लोरिडा के गवर्नर रॉन डीसेंटिस के लिए अपना वोट डाला है।सीएनएन की रिपोर्ट के अनुसार, पाम बीच में एक मतदान स्थल के बाहर पत्रकारों से बातचीत के दौरान जब उनसे पूछा गया कि क्या उन्होंने डेसेंटिस के लिए मतदान किया, तो ट्रंप ने कहा, "हां, मैंने किया।" उन्होंने आगे कहा कि "मुझे लगता है कि रिपब्लिकन के लिए मंगलवार की रात बहुत अच्छी रात होने वाली है और यह रोमांचक है"।

विज्ञापन


सीएनएन के अनुसार, ट्रंप ने अपना वोट पाम बीच में मॉर्टन और बारबरा मंडेल रिक्रिएशन सेंटर में डाला, जो उनके मार-ए-लागो एस्टेट से कुछ ही मिनटों की दूरी पर है। ट्रंप पूर्व प्रथम महिला मेलानिया ट्रंप के साथ यहां पहुंचे। 

द वाशिंगटन पोस्ट ने बताया कि इससे पहले लाखों अमेरिकी वर्जीनिया, मैरीलैंड और वाशिंगटन डीसी में अपने मतदान केंद्रों की ओर जाते दिखे। चुनाव के परिणाम देश का भविष्य तय करेंगे। सत्ताधारी डेमोक्रेटिक पार्टी के लिए यह चुनाव अहम माना जा रहा है। भारतीय समय के अनुसार बुधवार सुबह साढ़े पांच बजे के बाद मतगणना होगी और दोपहर तक नतीजे सामने आएंगे। सभी की निगाहें चुनाव के नतीजों पर टिकी हैं, जो तय करेगी कि सदन का नियंत्रण किसके हाथ में होगा। हालांकि आम अनुमान है कि राष्ट्रपति जो बाइडन की पार्टी को इन नतीजों से झटका लगेगा। 
विज्ञापन


अमेरिकी प्रतिनिधि सभा की सभी 435 सीटें और अमेरिकी सीनेट की 100 में से करीब 35 सीटों के लिए मतदान हुआ। सीएनएन के अनुसार, वर्तमान में, डेमोक्रेट्स के लिए स्थिति थोड़ी अस्थिर है क्योंकि सदन को नियंत्रित करने के लिए रिपब्लिकन बहुमत हासिल करने से केवल पांच सीट दूर हैं। जबकि डेमोक्रेट मध्यावधि चुनाव में संतुलन बनाए रखने की कोशिश कर रहे हैं, रिपब्लिकन शासन और अमेरिकी प्रतिनिधि सभा में अपने वर्तमान नियंत्रण को बढ़ाने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं।

सीएनएन की रिपोर्ट के मुताबिक, फिलहाल ऊपरी सदन सीनेट, जिसके सीनेटर छल साल के लिए चुने जाते हैं, वह दोनों पार्टियों के बीच 50-50 में विभाजित है। और वर्तमान में डेमोक्रेट का नियंत्रण है क्योंकि उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ने एक टाई-ब्रेकिंग वोट हासिल किया था। इसलिए रिपब्लिकन को ऊपरी सदन (सीनेट) को नियंत्रण में लेने के लिए केवल एक सीट जीतने की आवश्यकता है। संभव है कि ऊपरी सदन सीनेट में भी रिपब्लिकन पार्टी का बहुमत बन जाए। सीएनएन वेबसाइट पर एक विश्लेषण में कहा गया है- ‘अगर डेमोक्रेटिक पार्टी की बुरी हार हुई, तो सबसे ज्यादा अंगुलियां बाइडन पर उठेंगी। पार्टी के अंदर कहा जाएगा कि बाइडन लोगों को उचित संदेश देने में नाकाम रहे।’

रिपब्लिकन पार्टी के पक्ष माहौल
सोमवार को तमाम मीडिया संस्थानों का अनुमान रहा कि चुनाव प्रचार के आखिरी दिनों में माहौल रिपब्लिकन पार्टी के पक्ष में झुकता चला गया। इससे उत्साहित पूर्व राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने कहा कि वे 15 नवंबर को देश को एक बड़ी सूचना देंगे। समझा जाता है कि उस दिन वे 2024 के राष्ट्रपति चुनाव के लिए अपनी उम्मीदवारी का एलान करेंगे। सोमवार को मीडिया रिपोर्टों में बताया गया कि चुनाव प्रचार के आखिरी हफ्ते में रिपब्लिकन पार्टी के अंदर खास कर ट्रंप समर्थकों की स्थिति अपेक्षाकृत ज्यादा मजबूत हुई है।

ट्रंप की पार्टी को मिला मस्क का समर्थन
अमेरिका के मध्यावधि चुनाव में ट्विटर के नए मालिक एलन मस्क ने अमेरिकियों से रिपब्लिकन कांग्रेस के चुनाव का आग्रह किया था। ऐसा इसलिए ताकि सत्ताधारी डेमोक्रेटों के साथ संतुलन बनाया जा सके। उन्होंने ट्वीट किया, अगर शक्तियों का बंटवारा हो तो दोनों पार्टियों की सबसे खराब ज्यादतियों पर अंकुश लगेगा। यह देखते हुए कि राष्ट्रपति एक डेमोक्रेट हैं, इसलिए मैं एक रिपब्लिकन कांग्रेस के लिए मतदान करने की सलाह देता हूं। उन्होंने कहा, स्पष्ट होना चाहिए कि मैंने स्वतंत्र रूप से डेमोक्रेट को मतदान किया है। भविष्य में भी मैं डेमोक्रेट के मतदान का समर्थन करने को तैयार हूं।

पति पर हुए हमले का असर कांग्रेस में बने रहने के फैसले पर पड़ेगा : पेलोसी
अमेरिकी प्रतिनिधिसभा की अध्यक्ष नैंसी पेलोसी ने कहा कि उनके पति पर क्रूर हमले का उनके मध्यावधि चुनाव के बाद कांग्रेस में बने रहने के फैसले पर असर पड़ेगा। डेमोक्रेटिक नेता पेलोसी ने अमेरिकियों से आग्रह किया कि वे लोकतंत्र की रक्षा के लिए मतदान करें। हाल ही में पति पर हुए हमले की बात करते हुए पेलोसी की आंखे नम हो गई और उन्होंने कहा, पति के साथ जो हुआ उससे दुखी हूं, साथ ही में देश के लिए भी दुखी हूं। मैं बस चाहती हूं कि लोग मतदान करें और हम चुनाव के नतीजों का सम्मान करेंगे। उम्मीद करते हैं कि दूसरा पक्ष भी नतीजों का सम्मान करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें