फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

US Mid-Term Polls: भारतीय मूल के पांच नेताओं का जलवा, अमेरिकी प्रतिनिधि सभा के लिए हुए निर्वाचित

Fri, 11 Nov 2022 08:32 AM IST
संजीव कुमार झा एएनआई, वाशिंगटन

सार

अमेरिकी प्रतिनिधि सभा के लिए निर्वाचित भारतीय मूल के नेताओं में राजा कृष्णमूर्ति, रो खन्ना और प्रमिला जयपाल शामिल हैं। ये नेता लगातार चौथी बार जीत दर्ज की हैं।
विज्ञापन
चेन्नई में जन्मीं प्रमिला जयपाल और भारतीय-अमेरिकी रो खन्ना - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संयुक्त राज्य अमेरिका के मध्यावधि चुनावों में, सत्तारूढ़ डेमोक्रेट पार्टी के रिकॉर्ड पांच भारतीय-अमेरिकी सांसदों को अमेरिकी प्रतिनिधि सभा के लिए चुना गया है। रिपोर्टों के अनुसार, कई अन्य राज्य विधानसभाओं में भी चुने गए हैं। इन सभी नेताओं की जीत से भारतीय मूल के अमेरिकी नागरिकों में खासा उत्साह है। भारत से भी लोग लगातार बधाई संदेश भेज रहे हैं। आइए जानतें हैं कौन हैं वे पांच भारतीय मूल के दिग्गज जो कि अमेरिकी प्रतिनिधि सभा के लिए निर्वाचित हुए हैं।

विज्ञापन


अमी बेरा
57 वर्षीय अमी बेरा ने कैलिफोर्निया के 7वें कांग्रेसनल डिस्ट्रिक्ट से रिपब्लिकन तमिका हैमिल्टन को हराया। बेरा कांग्रेस में सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाले भारतीय-अमेरिकी हैं और 2013 से इस सीट पर हैं। 

भारतीय-अमेरिकी उद्यमी थानेदार
भारतीय-अमेरिकी उद्यमी थानेदार ने मिशिगन से रिपब्लिकन उम्मीदवार मार्टेल बिविंग्स को हराकर कांग्रेस का चुनाव जीतने वाले पहले भारतीय-अमेरिकी बनने का रिकॉर्ड बनाया।
विज्ञापन


लगातार चौथी बार जीते रो खन्ना, कृष्णमूर्ति और जयपाल 
इलिनोइस के आठवें कांग्रेसनल जिले में, 49 वर्षीय राजा कृष्णमूर्ति रिपब्लिकन उम्मीदवार क्रिस दरगिस को हराकर लगातार चौथी बार फिर से निर्वाचित हुए। सिलिकॉन वैली में रो खन्ना ने कैलिफोर्निया के 17वें कांग्रेसनल डिस्ट्रिक्ट में रिपब्लिकन प्रतिद्वंद्वी रितेश टंडन को हराया। खन्ना भी लगातार चौथी बार निर्वाचित हुए हैं। इनके अलावा प्रतिनिधिसभा में एकमात्र भारतीय-अमेरिकी महिला सांसद, चेन्नई में जन्मी प्रमिला जयपाल ने वाशिंगटन प्रांत के 7वें कांग्रेस जिले में अपने प्रतिद्वंद्वी क्लिफ मून को हराया। वह भी लगातार चौथी बार जीत कर आई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें