फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lebanon: लैंडिंग के दौरान बेरूत एयरपोर्ट पर विमान में लगी गोली, बाल-बाल बचीं सांसद

Fri, 11 Nov 2022 08:30 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बेरूत

सार

घटना के बाद विदेश मंत्रालय के अध्यक्ष मोहम्मद अल-हाउट ने कहा कि बेरूत हवाई अड्डे के आसपास के इलाकों में हर्ष फायरिंग बेहद आम है। हालांकि, इसके कारण हर साल सात से आठ विमान गोली की चपेट में आते हैं।
विज्ञापन
लैंडिंग के दौरान विमान में लगी गोली - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जॉर्डन से बेरूत जा रहे मिडिल ईस्ट एयरलाइंस के एक यात्री विमान में बुधवार को गोली लग गई। यह हादसा तब हुआ, जब विमान बेरूत एयरपोर्ट पर लैंड कर रहा था। विमान में लेबनान की सांसद पाउला याकौबियन भी बैठी थीं। गनीमत रही कि इस दौरान किसी को कोई चोट नहीं आई। अधिकारियों का कहना है कि प्रथम दृष्टया यह सामने आया है कि यह गोली हर्ष फायरिंग के दौरान चलाई गई थी, जो बाद में विमान से आकर टकरा गई। 

विज्ञापन


घटना के बाद विदेश मंत्रालय के अध्यक्ष मोहम्मद अल-हाउट ने कहा कि बेरूत हवाई अड्डे के आसपास के इलाकों में हर्ष फायरिंग बेहद आम है। हालांकि, इसके कारण हर साल सात से आठ विमान गोली की चपेट में आते हैं। हालांकि, बुधवार को यह पहली घटना थी, जब लैंडिंग के दौरान विमान में गोली लगी। हाउट ने कहा, लेबनान में आम हो चुकी हर्ष फायरिंग को रोका जाना चाहिए, क्योंकि यह हवाई अड्डे और हवाई यातायात के लिए बड़ा खतरा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सांसद पाउला ने साझा की तस्वीरें 
इस घटना की तस्वीरें सांसद पाउला याकौबियन ने ट्विटर पर साझा की हैं। उन्होंने लिखा है कि वह 2F सीट पर बैठी थीं, तभी उनके सिर के ठीक ऊपर यह घटना हुई। उन्होंने कहा, ऐसे हथियारों और हर्ष फायरिंग को रोका जाना चाहिए। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें