फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

US: 'मुझे, मेरी पत्नी और बच्चों को दी गई मारने की धमकी', अमेरिकी मेयर ने बयां किया पद संभालने के बाद का वाकया

Wed, 18 Oct 2023 02:02 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, न्यू जर्सी

सार

मेयर रवि भल्ला ने बताया कि उन्हें पहली बार एक साल पहले चिट्ठी मिली थी, जिसमें उन्हें पद छोड़ने की धमकी दी गई थी। वहीं दूसरी चिट्ठी में उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई।
विज्ञापन
Ravi Bhalla - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिका में न्यू जर्सी के होबोकेन शहर के भारतीय मूल के सिख मेयर ने धमकियों से भरे चिट्ठियों की एक श्रृंखला जारी करते हुए बताया कि उन्हें और उनके परिवार को जान से मारने की धमकी दी गई। मेयर रवि भल्ला को पिछले साल एक चिट्ठी मिली, जिसमें उन्हें पद छोड़ने की धमकी दी गई थी। हालांकि, इसके बाद उनके परिवार को जान से मारने की धमकी देने के साथ उनके सिख होने पर उन्हें निशाना बनाया गया। 
विज्ञापन


जान से मारने की धमकी दी गई
रवि भल्ला को पहली बार साल 2017 में होबोकेन का मेयर बनाया गया था। मेयर बनने के बाद उन्होंने कहा था कि एक सिख पृष्ठभूमि से होकर अमेरिका के शहर का नेतृत्व करने पर उन्हें गर्व है। इसके बाद साल 2021 में वह एक बार फिर मेयर बने। उन्होंने बताया कि उन्हें पहली बार एक साल पहले चिट्ठी मिली थी, जिसमें उन्हें पद छोड़ने की धमकी दी गई थी। वहीं दूसरी चिट्ठी में उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई।

उन्होंने आगे कहा, 'मेरे परिवार को लगातार मेल के जरिए चिट्ठी भेजा गया। तीसरी चिट्ठी में कहा गया कि यह आखिरी चेतावनी है। अगर तुमने तुरंत पद नहीं छोड़ा तो हम तुम्हें, तुम्हारी पत्नी और बच्चों को मार देंगे। एक अन्य चिट्ठी में लिखा था, अब मारने का समय आ चुका है।'
विज्ञापन




एक सिख नेता के तौर पर अनुभव साझा करते हुए उन्होंने कहा, 'एक अमेरिकी सिख के तौर पर मुझे अमेरिकी होने पर गर्व है। मैं चाहता हूं कि सभी लोगों को एक समान व्यवहार किया जाना चाहिए।' 
मेयर ने आगे बताया कि उनके परिवार, पड़ोसी और अन्य रिश्तेदारों के पास धमकी से भरी सामग्री वाले पैकेज भेजे गए। उन्होंने कहा कि धमकी देने वाले व्यक्ति को पकड़ लिया गया है और उसके खिलाफ मामला भी दर्ज किया गया, लेकिन इस घटना का मुख्य आरोपी अभी भी फरार है। 
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें