फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

US: सिख बुजुर्ग को घूंसे मारकर जान लेने वाले शख्स पर हेट क्राइम का मामला, 20 अन्य केसों में आरोप तय

Wed, 01 Nov 2023 11:54 AM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, न्यू यॉर्क

सार

आरोपी हाल ही में पहली बार अदालत में पेश हुआ था। उसपर 20 मामलों में आरोप तय किया गया।  क्वींस डिस्ट्रिक्ट एटर्नी मेलिंदा कार्ट्ज ने कहा कि यह दो गाड़ियों के बीच टक्कर का मामला है जो घृणित भाषा और क्रूर हिंसा तक बढ़ गया। 
विज्ञापन
Gilbert Augustin, Jasmer Singh - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

न्यूयॉर्क में एक सिख व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या करने वाला व्यक्ति अब हेट क्राइम (घृणा अपराध) का आरोप लगा है। आरोपी गिलबर्ट ऑगस्टिन पर पीड़ित जसमेर सिंह की हत्या का आरोप लगाया गया है। आरोपी पर पहले हत्या, हमला करने और बिना लाइसेंस के वाहन चलाने का आरोप लगा था, लेकिन अब उसके ऊपर हेट क्राइम का आरोप भी शामिल किया गया है।
विज्ञापन


आरोपी हाल ही में पहली बार अदालत में पेश हुआ था। उसपर 20 मामलों में आरोप तय किया गया। क्वींस डिस्ट्रिक्ट एटर्नी मेलिंदा कार्ट्ज ने कहा, 'यह दो गाड़ियों के बीच टक्कर का मामला है जो घृणित भाषा और क्रूर हिंसा तक बढ़ गया। यह नफरत ही इस घटना का कारण बना।'



क्या था पूरा घटना 
भारतीय मूल के सिख और ऑगस्टिन की कार आपस में टकरा गई थी। हादसे की वजह से कारों में खरोंच आ गई। इस पर ऑगस्टिन आग बबूला हो गया। इस पर सिंह ने 911 पर फोन करने की कोशिश की तो उसने फोन छीन लिया। ऑगस्टिन से अपना फोन लेने के लिए सिंह उसके पीछे जाने लगे। इस पर दोनों के बीच बहस होने लगी।
विज्ञापन


सिंह ऑगस्टिन से अपना फोन लेने के बाद अपनी कार में वापस चले गए। इस पर आरोपी ने सिख के सिर और चेहरे पर तीन बार मुक्का मारा। सिंह जमीन पर गिर गए और उनके सिर पर चोट लग गई। बाद में, ऑगस्टिन घटनास्थल से फरार हो गया। सिंह को गंभीर हालत में एक स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां सिर की चोट के कारण उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शुक्रवार को ऑगस्टिन को दुर्घटनास्थल से लगभग दो मील की दूरी पर गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें