फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिका: नवंबर से खोलेगा विदेशी यात्रियों के लिए दरवाजे, दोनों वैक्सीन लगवा चुके लोग कर सकेंगे यात्रा

Fri, 24 Sep 2021 11:09 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन

सार

कोरोना के कारण कई देशों की अर्थव्यवस्था को झटका लगा है। ऐसे में पर्यटन को फिर से शुरू करने के लिए विदेशी यात्रियों के लिए अमेरिका अपनी सीमाओं को फिर से खोलने जा रहा है। 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लंबे इंतजार के बाद अमेरिका विदेशी यात्रियों के लिए अपने दरवाजे खोलने जा रहा है। यह जानकारी अमेरिका के वित्त मंत्री की ओर से दी गई है। मिली जानकारी के मुताबिक, अमेरिका नवबंर के पहले सप्ताह से अपने ज्यादातर हवाई अड्डों से विदेशी फ्लाइट को शुरू करेगा। 

विज्ञापन


दोनों वैक्सीन लगवा चुके लोग ही कर सकेंगे यात्रा
भले ही अमेरिका विदेशी यात्रियों के लिए अपने दरवाजे खोलने जा रहा हो। लेकिन अमेरिका की यात्रा केवल वही लोग कर सकेंगे जिन्होंने वैक्सीन के दोनों डोज लिए होंगे। वैक्सीन न लेने वाले या सिंगल डोज लेने वालों को अमेरिका में प्रवेश की इजाजत नहीं होगी। 

डेढ़ साल बाद 33 देशों के लिए खुलेंगी अतंरराष्ट्रीय सीमाएं 
बता दें, अमेरिका ने कोरोना के चलते अपनी अंतरराष्ट्रीय सीमाओं को बंद कर लिया था और विदेशी नागरिकों के लिए अमेरिका आने पर प्रतिबंध लगा दिया था। लेकिन अब चीन, भारत, साउथ अफ्रीका, ब्राजील समेत यूरोप के 33 देशों के लिए अमेरिका अपने दरवाजे खोलने जा रहा है। 
विज्ञापन


अर्थव्यवस्था को गति देने के लिए उठाया कदम
यह बात किसी से छुपी नहीं है कि कोरोना के चलते विश्व की अर्थव्यवस्था पटरी पर आ गई है। कई रोजगार बंद हो गए हैं और देशों की जीडीपी निचले स्तर पर पहुंच चुकी है। ऐसे में सबसे ज्यादा नुकसान उनका हुआ है जिनकी जीविका पर्यटकों के सहारे चलती है। ऐसे में अमेरिका न्यूयॉर्क समेत पर्यटन वाले क्षेत्रों को अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए विशेषकर खोजने जा रहा है, जिससे अमेरिका की अर्थव्यवस्था  को गति मिल सके।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें