फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

US: राष्ट्रपति पद की दौड़ में डोनाल्ड ट्रंप से आगे निकलती दिख रहीं कमला हैरिस, जानें ताजा सर्वे के आंकड़े

Mon, 19 Aug 2024 12:24 PM IST
बशु जैन वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन

सार

वॉशिंगटन पोस्ट के मुताबिक ताजा सर्वेक्षण में हैरिस को 49 फीसदी वोट मिले, जबकि डोनाल्ड ट्रंप को 45 फीसदी वोट मिले। अगर अलग-अलग उम्मीदवारों की बात करें तो हैरिस को 47 फीसदी, डोनाल्ड ट्रंप को 44 फीसदी और रॉबर्ट एफ कैनेडी को पांच फीसदी वोट मिले।
विज्ञापन
डोनाल्ड ट्रंप, कमला हैरिस - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में डेमोक्रेटिक पार्टी की उम्मीदवार और उपराष्ट्रपति कमला हैरिस लगातार आगे बढ़ रही हैं। वे अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को लगातार चुनौती दे रही हैं। एक ताजा सर्वेक्षण में उनको ट्रंप से चार फीसदी ज्यादा वोट मिले हैं। डेमोक्रेटिक पार्टी के राष्ट्रीय सम्मेलन से पहले मिली यह मामूली बढ़त हैरिस के लिए काफी अहम मानी जा रही है। 

विज्ञापन


वॉशिंगटन पोस्ट के मुताबिक ताजा सर्वेक्षण में हैरिस को 49 फीसदी वोट मिले, जबकि डोनाल्ड ट्रंप को 45 फीसदी वोट मिले। अगर अलग-अलग उम्मीदवारों की बात करें तो हैरिस को 47 फीसदी, डोनाल्ड ट्रंप को 44 फीसदी और रॉबर्ट एफ कैनेडी को पांच फीसदी वोट मिले।

जबकि जुलाई में हुए सर्वेक्षण में ट्रंप 43 फीसदी वोटों के साथ आगे थे। बिडेन को 42 फीसदी और कैनेडी को नौ फीसदी वोट मिले थे। पोल में हैरिस को मिलती बढ़त ने डेमोक्रेटिक पार्टी की उम्मीदें बढ़ा दी हैं। जबकि पोल से संकेत मिलता है कि नवंबर में होने वाले चुनाव में दोनों उम्मीदवारों में कड़ी टक्कर होगी। 
विज्ञापन


बताया जाता है कि मिशिगन, पेंसिल्वेनिया, विस्कॉन्सिन, नॉर्थ कैरोलिना, जॉर्जिया, एरिजोना और नेवादा दोनों ऐसे राज्य हैं जो दोनों उम्मीदवारों के लिए कड़ी चुनौती पेश करेंगे।

डोनाल्ड ट्रंप की बढ़ रही चिंता
कमला हैरिस की बढ़ती लोकप्रियता से कहीं न कहीं डोनाल्ड ट्रंप और उनकी टीम भी चिंतित है। यही वजह है कि ट्रंप लगातार कमला हैरिस और उनकी योग्यता पर सवाल उठा रहे हैं। बीते दिनों ट्रंप ने कमला हैरिस पर नस्लभेदी टिप्पणी की थी और उनके अश्वेत मूल का होने पर सवाल उठाए थे। पेंसिलवेनिया में रैली में डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, "मुझे लगता है कि उनकी (बाइडन) तुलना में उन्हें (हैरिस) हराना ज्यादा आसान है।" इस दौरान ट्रंप ने कई नीतियों पर कमला हैरिस को वामपंथी के रूप में दिखाने की कोशिश की। इसके अलावा उन्होंने हैरिस पर निजी तौर पर भी हमला किया। 
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें