फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

US: फिलाडेल्फिया में भारतीय मूल के छात्र की गोली मारकर हत्या, लूट के प्रयास के दौरान किया गया हमला

Tue, 30 May 2023 02:45 AM IST
देव कश्यप एएनआई, फिलाडेल्फिया (अमेरिका)।

सार

मीडिया रिपोर्ट में बताया गया है कि रविवार (स्थानीय समय) को काम से लौटते समय अज्ञात हमलावरों ने उसे गोली मार दी थी। मृतक छात्र के माता-पिता लगभग 30 साल पहले केरल के कोल्लम जिले से अमेरिका चले गए थे।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिलाडेल्फिया में एक 21 वर्षीय भारतीय मूल के छात्र की गोली मारकर हत्या कर दी गई। संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) स्थित एक अंग्रेजी अखबार ने सोमवार को यह जानकारी दी। मृतक छात्र की पहचान जूडे चाको (Jude Chacko) के रूप में हुई है।

विज्ञापन


मीडिया रिपोर्ट में बताया गया है कि रविवार (स्थानीय समय) को काम से लौटते समय अज्ञात हमलावरों ने उसे गोली मार दी थी। मृतक छात्र के माता-पिता लगभग 30 साल पहले केरल के कोल्लम जिले से अमेरिका चले गए थे। जूडे चाको एक छात्र था और वह पार्ट-टाइम काम भी करता था। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, लूट के प्रयास के दौरान दो लोगों ने उस पर हमला किया था।

इस साल इस तरह की यह दूसरी घटना है जिसमें अमेरिका में भारतीय मूल के छात्र को निशाना बनाकर मार दिया गया। इससे पहले आंध्र प्रदेश के एक 24 वर्षीय छात्र की 21 अप्रैल, 2023 को अमेरिका में एक पेट्रोल पंप पर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। कोलंबस डिवीजन के पुलिस ने यह जानकारी दी थी। मृतक की पहचान साईश वीरा (Saiesh Veera) के रूप में हुई थी, जो ओहियो के एक पेट्रोल पंप पर काम करता था। पुलिस ने बताया था कि ड्यूटी के दौरान अज्ञात हमलावरों ने उसकी गोली मारकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने संदिग्ध की तस्वीर भी जारी की थी और आरोपियों की पहचान करने के लिए मदद मांगी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें