फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

US: 'ये लोग सामाजिक सुरक्षा फंड को लूटना चाहते हैं', राष्ट्रपति पद से हटने के बाद ट्रंप प्रशासन पर बरसे बाइडन

Wed, 16 Apr 2025 02:34 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन

सार

बाइडन ने ट्रंप प्रशासन के कामकाज की आलोचना करते हुए कहा कि ये लोग पहले गोली चला रहे हैं और उसके बाद निशाना लगा रहे हैं और इसके चलते लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। 
विज्ञापन
जो बाइडन, अमेरिकी राष्ट्रपति - फोटो : X / @POTUS
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति जो बाइडन ने डोनाल्ड ट्रंप का नाम लिए बगैर ट्रंप प्रशासन पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने ट्रंप प्रशासन पर सामाजिक सुरक्षा प्रशासन को कमजोर करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि सामाजिक सुरक्षा प्रशासन को कमजोर इसलिए किया जा रहा है ताकि इसके पैसे को लूटा जा सके। राष्ट्रपति पद से हटने के बाद पहली बार बाइडन ने सार्वजनिक रूप से ट्रंप प्रशासन और उसकी नीतियों पर तीखा हमला बोला। 
विज्ञापन


बाइडन ने ट्रंप प्रशासन को घेरा
बाइडन ने शिकागो में वकीलों के एक राष्ट्रीय सम्मेलन में अपने संबोधन के दौरान कहा कि अब नए प्रशासन को सत्ता में 100 दिन ही हुए हैं, लेकिन इन 100 दिनों में ही इस सरकार ने कितना नुकसान कर दिया है। उन्होंने संघीय सरकार से बड़े पैमाने पर कर्मचारियों की छंटनी पर नाराजगी जाहिर की और कहा कि सरकार अभी हजारों और कर्मचारियों को निकालने की कोशिश कर रही है। बाइडन ने ट्रंप प्रशासन के कामकाज की आलोचना करते हुए कहा कि ये लोग पहले गोली चला रहे हैं और उसके बाद निशाना लगा रहे हैं और इसके चलते लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। 

ये भी पढ़ें- Gaza: 'गाजा के सिक्योरिटी जोन से नहीं हटेंगे इस्राइली सैनिक', रक्षा मंत्री बोले- पहले वाली गलती नहीं दोहराएंगे
विज्ञापन
विज्ञापन


बाइडन ने ट्रंप प्रशासन पर लगाया देश बांटने का आरोप
बाइडन ने सरकार पर देश को बांटने का आरोप लगाया और कहा कि अमेरिका पहले कभी इतना बंटा हुआ नहीं था। उन्होंने कहा कि ये करीब 30 प्रतिशत लोग हैं, लेकिन इनके सीने में दिल नहीं है। बाइडन ने कहा कि सरकार सामाजिक सुरक्षा के फंड में कटौती कर रही है। सामाजिक सुरक्षा प्रशासन में बड़े पैमाने पर कर्मचारियों की छंटनी की गई है, जिससे प्रशासन का कामकाज प्रभावित हुआ है। अब लोग सामाजिक सुरक्षा की वेबसाइट पर लॉगइन करते हैं तो वेबसाइट क्रैश हो जा रही है। इससे लोगों को सामाजिक सुरक्षा का लाभ नहीं मिल रहा। बाइडन ने कहा कि 'लोगों को अपने आप से पूछना चाहिए कि ऐसा क्यों हो रहा है? ये लोग सामाजिक सुरक्षा को निशाना क्यों बना रहे हैं? वे इसे कमजोर करके इसे लूटना चाहते हैं ताकि अमीरों को टैक्स कटौती का लाभ दिया जा सके।'

ये भी पढ़ें- US: ट्रंप प्रशासन को संघीय न्यायालय ने दिया झटका, भारतीय छात्र का वीजा रद्द करने और निर्वासन पर लगाई रोक

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें