फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Trump-Modi Meeting: अगले हफ्ते पीएम मोदी से मिल सकते हैं डोनाल्ड ट्रंप; मिशिगन में चुनाव प्रचार के दौरान एलान

Wed, 18 Sep 2024 07:58 AM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन

सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चौथे क्वाड शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए अमेरिका जाने वाले हैं। इस सम्मेलन की मेजबानी 21 सितंबर को अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन करेंगे। पीएम मोदी 23 सितंबर को न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र (यूएन) महासभा में 'समिट ऑफ द फ्यूचर' को भी संबोधित करेंगे।
विज्ञापन
डोनाल्ड ट्रंप, पीएम मोदी - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच अहम मुलाकात हो सकती है। इसका एलान खुद ट्रंप ने किया है। यह मुलाकात अगले हफ्ते हो सकती है। दरअसल, अमेरिका में इस साल नवंबर में राष्ट्रपति चुनाव होने वाले हैं। चुनाव प्रचार के बीच रिपब्लिकन उम्मीदवार ट्रंप ने बताया कि वह अगले हफ्ते प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात करेंगे। उन्होंने मिशिगन के फ्लिंट में चुनाव अभियान के दौरान इस बात की जानकारी दी। इस दौरान वे भारत के साथ अमेरिका के व्यापार को लेकर बात कर रहे थे। फिलहाल उन्होंने इसकी जानकारी नहीं दी कि दोनों नेता कहां मिलेंगे।

विज्ञापन


21 से 23 सितंबर तक अमेरिका में रहेंगे पीएम मोदी
डोनाल्ड ट्रंप 21 से 23 सितंबर के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अमेरिका दौरे के दौरान मुलाकात कर सकते हैं। ट्रंप ने अपने कार्यकाल के दौरान पीएम मोदी के साथ दोनों देशों के रिश्तों को और मजबूत बनाया था। दोनों की व्यक्तिगत रिश्ते भी काफी मजबूत हुए थे। ह्यूस्टन में हाउडी मोदी और भारत में नमस्ते ट्रंप इसके उदाहरण हैं। दोनों देशों ने रक्षा और रणनीतिक सहयोग में इजाफा किया था। कई व्यापारिक विवादों के बावजूद उनकी साझेदारी मजबूत होती रही। 

जानकारी के मुताबिक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विलमिंगटन, डेलावेयर में चौथे क्वाड शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। इस सम्मेलन की मेजबानी 21 सितंबर को अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन करेंगे। विदेश मंत्रालय ने एक बयान जारी कर बताया था कि क्वॉड शिखर सम्मेलन में विश्व स्तरीय नेता पिछले एक वर्ष में क्वॉड द्वारा हासिल की गई प्रगति की समीक्षा करेंगे। इसके साथ ही भारत-प्रशांत क्षेत्र के देशों को उनके विकास लक्ष्यों को पूरा करने में सहायता के लिए एजेंडा बनाएंगे। 
विज्ञापन


पीएम मोदी करेंगे यूएन महासभा को संबोधित
पीएम मोदी 23 सितंबर को न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र (यूएन) महासभा में 'समिट ऑफ द फ्यूचर' को संबोधित करेंगे। इस सम्मेलन का विषय बेहतर कल के लिए बहुपक्षीय समाधान है। इस सम्मेलन में बड़ी संख्या में विश्व स्तरीय नेताओं के शामिल होने की संभावना है। इस सम्मेलन के अलावा पीएम मोदी कई शीर्ष नेताओं के साथ द्विपक्षीय बैठक में भी भाग लेंगे। न्यूयॉर्क में 22 सितंबर को पीएम मोदी भारतीय समुदाय को संबोधित करेंगे और अमेरिका स्थित प्रमुख कंपनियों के सीईओ से भी मिलेंगे।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें