फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

US: हमलावर ने पहले ही दिए थे हमले के संकेत, ऐन मौके पर ऐसे बची ट्रंप की जान, वीडियो में चौंकाने वाला खुलासा

Fri, 19 Jul 2024 09:45 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन

सार

क्रुक्स के पास दो मोबाइल मिले हैं, इनमें से एक उसके शव के पास से बरामद हुआ था और दूसरा उसके घर से मिला है। क्रुक्स के फोन में डोनाल्ड ट्रंप और राष्ट्रपति जो बाइडन दोनों की तस्वीर थी। क्रुक्स ने ऑनलाइन ट्रंप की पेंसिल्वेनिया की रैली की तारीख भी चेक की थी।
विज्ञापन
हमले का बाद डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर जानलेवा हमले की जांच में चौंकाने वाले नए-नए खुलासे हो रहे हैं। अब जांच में पता चला है कि हमलावर थॉमस मैथ्यू क्रुक्स ने ट्रंप पर हमले से पहले ही इसके संकेत दे दिए थे। डोनाल्ड ट्रंप पर बीती 13 जुलाई को पेंसिल्वेनिया में एक रैली के दौरान जानलेवा हमला हुआ था, जिसमें ट्रंप बाल-बाल बच गए थे। सीक्रेट सर्विस के जवानों ने हमलावर थॉमस क्रुक्स को मौके पर ही ढेर कर दिया था। 
विज्ञापन


सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए पहले ही दिए थे हमले के संकेत
संघीय जांच में पता चला है कि थॉमस क्रुक्स ने हमले से कुछ दिन पहले ही सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म स्टीम पर एक पोस्ट किया था। इस पोस्ट में थॉमस ने लिखा था कि '13 जुलाई को मेरा भी प्रीमियर होगा, देखते हैं क्या होता है।' स्टीम एक ऑनलाइन गेमिंग प्लेटफॉर्म है, जो गेमर्स के बीच खासा लोकप्रिय है। माना जा रहा है कि थॉमस ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए 13 जुलाई को ट्रंप पर हमले के संकेत दिए थे। क्रुक्स के पास दो मोबाइल मिले हैं, इनमें से एक उसके शव के पास से बरामद हुआ था और दूसरा उसके घर से मिला है। क्रुक्स के फोन में डोनाल्ड ट्रंप और राष्ट्रपति जो बाइडन दोनों की तस्वीर थी। क्रुक्स ने ऑनलाइन ट्रंप की पेंसिल्वेनिया की रैली की तारीख भी चेक की थी।

डोनाल्ड ट्रंप के हमलावर को सीक्रेट सर्विस के स्नाइपर्स ने शाम 5.52 बजे ही छत पर संदिग्ध स्थिति में देखा था, लेकिन उन्होंने 6.12 बजे तक फायरिंग नहीं की। संघीय एजेंसी इस बात की भी जांच कर रही है कि स्नाइपर्स ने 20 मिनट की देरी से क्यों प्रतिक्रिया दी?
विज्ञापन


ऐन मौके पर गया इस कदम ने बचाई ट्रंप की जान
डोनाल्ड ट्रंप पर हमले का एक नया वीडियो सामने आया है, जिसमें बताया गया है कि हमले के ऐन मौके पर ट्रंप अगर अपना सिर न घुमाते तो गोली सीधे उनके सिर में लगती। वीडियो में दिखाया गया है कि किस तरह से किस्मत से ट्रंप ने गोली चलते ही अपना सिर हल्का सा घुमाया और गोली जो सिर में लगने वाली थी, वह ट्रंप के कान को छूकर निकल गई। 
 
 

अमेरिका के एक पत्रकार ने यह वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है, जिसे देखकर साफ पता लग सकता है कि हमले के समय किस्मत की वजह से ट्रंप मौत को चकमा देने में कामयाब रहे। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें