फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilot Arrested: डेल्टा एयरलाइंस का भारतीय मूल का पायलट गिरफ्तार, बच्चों के यौन शोषण के पांच मामलों में आरोपी

Tue, 29 Jul 2025 10:29 AM IST
शुभम कुमार वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, सैन फ्रांसिस्को

सार

अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को एयरपोर्ट पर शनिवार रात डेल्टा एयरलाइंस की फ्लाइट लैंड करते ही पायलट रुस्तम भगवागर को गिरफ्तार कर लिया गया। पायलट पर दस साल से कम उम्र के बच्चे से शारीरिक शोषण के पांच मामलों में आरोप लगे हैं। 

विज्ञापन
डेल्टा एयरलाइंस - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को एयरपोर्ट पर शनिवार रात एक चौंकाने वाली घटना सामने आई जब डेल्टा एयरलाइंस की फ्लाइट लैंड होते ही पायलट को गिरफ्तार कर लिया गया। भारतीय मूल के 34 वर्षीय पायलट रुस्तम भगवागर को बच्चों के यौन शोषण के गंभीर आरोपों के चलते गिरफ्तार किया गया है। मामले में कॉन्ट्रा कोस्टा काउंटी शेरिफ कार्यालय के अनुसार, भगवागर पर दस साल से कम उम्र के बच्चे के साथ शारिरिक शोषण के पांच मामलों में आरोप लगाए गए हैं। इस मामले की जांच अप्रैल में शुरू हुई थी जब एक बच्चे के साथ यौन अपराध की शिकायत दर्ज कराई गई थी।

कैसे हुई गिरफ्तारी?

विज्ञापन

शनिवार को फ्लाइट नंबर 2809 रात करीब 9:35 बजे जैसे ही सैन फ्रांसिस्को एयरपोर्ट पहुंची, वैसे ही होमलैंड सिक्योरिटी एजेंसी और शेरिफ के डिप्टी प्लेन के अंदर घुसे और भगवागर को कॉकपिट से बाहर निकालकर गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान यात्री अपना सामान निकाल ही रहे थे, तभी एजेंट बीच से रास्ता बनाकर उन्हें ले गए।

ये भी पढ़ें:- Donald Trump: 'जब बुलाएंगे, तभी जाऊंगा', ट्रंप ने चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ बैठक की खबरों को बताया गलत
विज्ञापन


डेल्टा एयरलाइंस की प्रतिक्रिया
वहीं इस मामले में डेल्टा एअरलाइंस ने बयान जारी कर अपनी प्रतिकिया दी। एयरलाइंस ने कहा कि हम इस घटना से स्तब्ध हैं। कंपनी का अवैध गतिविधियों के प्रति कोई सहनशील रवैया नहीं है। आरोपी पायलट को तत्काल सस्पेंड कर दिया गया है और जांच में पूरी तरह सहयोग किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें:- US ऑफिस बिल्डिंग में फायरिंग: फर्निचर से बची जान, चश्मदीदों ने बताया खौफनाक मंजर; जोहरान ममदानी ने कही ये बात

जमानत के लिए तय की गई बड़ी रकम

विज्ञापन

बता दें कि भगवागर को मार्टिनेज डिटेंशन सेंटर में रखा गया है और उनकी जमानत की रकम 50 लाख अमेरिकी डॉलर तय की गई है। जांच जारी है और जल्द ही उन्हें अदालत में पेश किया जाएगा। यह मामला अमेरिका में विमानन क्षेत्र से जुड़े सबसे गंभीर यौन अपराध मामलों में से एक माना जा रहा है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें