अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन। (फाइल)
- फोटो : सोशल मीडिया
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने न्यूयॉर्क के पूर्वी जिले की कोर्ट के लिए भारतवंशी न्यायाधीश को नामित किया है। बाइडन ने भारतीय मूल के न्यायाधीश संकेत जयसुख बुलसारा को नामित किया है। न्यूयॉर्क की जिला न्यायालय में सेवाएं देने वाले बुलसारा- प्रतिभूति, अनुबंध, दिवालियापन और नियामक मामलों के विशेषज्ञ हैं। इनके माता-पिता भारत और केन्या के अप्रवासी हैं। 46 साल के बुल्सारा 2017 से ही न्यूयॉर्क के पूर्वी जिले में अमेरिकी मजिस्ट्रेट न्यायाधीश के रूप में सेवाएं दे रहे हैं। बुल्सारा अमेरिकी अदालत में नियुक्त होने वाले पहले दक्षिण एशियाई अमेरिकी संघीय न्यायाधीश बनने का गौरव भी रखते हैं।
जनवरी 2017 से मई 2017 तक बुल्सारा ने अमेरिकी प्रतिभूति और विनिमय आयोग के कार्यवाहक जनरल काउंसिल (वकील) के रूप में काम किया। उन्होंने 2015 से अपीलीय मुकदमेबाजी, न्यायनिर्णयन और प्रवर्तन के कानूनी मामले देखे। 2002 से 2003 की अवधि में न्यूयॉर्क के दक्षिणी जिले के न्यायालय में बुल्सारा ने न्यायाधीश जॉन जी कोएल्टल के क्लर्क के रूप में भी सेवाएं दीं। उन्होंने 2002 में हार्वर्ड लॉ स्कूल से जेडी और 1998 में हार्वर्ड कॉलेज से एबी की उपाधि हासिल की।