फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चीन से खफा ट्रंप ने व्यापार समझौते के दूसरे चरण से अमेरिका को किया बाहर, रिश्तों में कड़वाहट और बढ़ी

Sat, 11 Jul 2020 09:47 AM IST
अनवर अंसारी पीटीआई, वाशिंगटन
विज्ञापन
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

अमेरिका ने चीन को बड़ा झटका देते हुए व्यापार समझौते के दूसरे चरण से खुद को बाहर कर लिया है। अमेरिका के इस कदम से दोनों देशों के बीच रिश्तों में कड़वाहट और बढ़ गई है। 

विज्ञापन


राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चीन के साथ दूसरे चरण के व्यापार समझौते से इनकार करते हुए कहा कि बीजिंग द्वारा कोरोना वायरस प्रकोप से निपटने के तरीकों को लेकर दोनों देशों के बीच संबंध गंभीर रूप से खराब हो गए हैं। 


शुक्रवार को एक संवाददाता सम्मेलन में जब ट्रंप से व्यापार समझौते को लेकर पूछा गया तो उन्होंने कहा कि दोनों राष्ट्रों के बीच संबंध कोरोना वायरस महामारी के कारण गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त हो गए हैं। मैं इस बारे में अब नहीं सोच रहा हूं। 
विज्ञापन


इस साल की शुरुआत में, ट्रंप प्रशासन ने चीन के साथ कई चरण वाले एक व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर किए थे। इस समझौते पर हस्ताक्षर के लिए दोनों देशों के बीच गहन बातचीत हुई थी, इसके बाद दोनों देशों के बीच सहमति बनी। 

यह भी पढ़ें: चीन के खिलाफ कुछ और कदम उठा सकता है अमेरिका: व्हाइट हाउस

कोरोना वायरस महामारी के सामने आने के बाद से अमेरिका और चीन के रिश्तों में कड़वाहट बढ़ गई है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप कोविड-19 प्रकोप को संभालने को लेकर चीन को निशाने पर लेते रहे हैं। उन्होंने तो कोरोना को चीनी वायरस की संज्ञा तक दे दी थी। गौरतलब है कि, इस वायरस से सबसे ज्यादा प्रभावित देश अमेरिका ही है। 

इन दोनों देशों के बीच हांगकांग में लाए गए विवादित राष्ट्रीय सुरक्षा कानून को लेकर भी तनातनी है। इसके अलावा चीन में अमेरिकी पत्रकारों के जाने पर प्रतिबंध, उइगुर मुस्लिमों के खिलाफ अत्याचार और तिब्बत में सुरक्षा, ये कुछ ऐसे मुद्दे हैं, जिन्हें लेकर अमेरिका और चीन के बीच काफी तनाव है। 

ट्रंप ने चीन पर निशाना साधते हुए कहा कि चीन से रिश्ते गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त हुए हैं। वे महामारी को रोक सकते थे, वे इसे रोक सकते थे, लेकिन उन्होंने इसे नहीं रोका। उन्होंने इसे वुहान प्रांत से चीन के शेष हिस्सों में जाने से रोक दिया। लेकिन उन्होंने इसे दुनिया के अन्य हिस्सों में जाने से नहीं रोका। 
विज्ञापन


चीन के वुहान शहर में पिछले साल सामने आए कोरोना वायरस से अमेरिका में अब तक 1,30,300 लोगों की मौत हुई है। वहीं, अमेरिका में अब तक 31 लाख लोग इस वायरस से संक्रमित हैं। दूसरी तरफ, चीन में कोविड-19 से 4,641 लोगों की मौत हुई है, जबकि 85,000 लोग इस वायरस से संक्रमित हुए हैं। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें