कुछ दिन पहले मुंबई के सबसे बड़े स्लम एरिया धारावी में कोरोना का गढ़ बना हुआ था। रोजाना सैंकड़ों केस निकल रहे थे। लेकिन अब प्रशासन के मुस्तैद होने से यहां तेजी से कोरोना पर नियंत्रण पाने की कोशिश की जा रही है। वहीं इस सराहनीय काम को लेकर विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने मुंबई के सबसे बड़े स्लम एरिया धारावी मॉडल की प्रशंसा की है।
डब्ल्यूएचओ की तरफ से कहा गया है कि धारावी में कोरोना वायरस को रोकने के लिए किए गए प्रयासों की बदौलत आज ये इलाका कोरोना से फ्री होने की कगार पर है। उन्होंने कहा कि इसे राष्ट्रीय एकता और वैश्विक एकजुटता के साथ मिलकर ही इस महामारी को रोका जा सकता है।
धारावी मॉडल की सराहना
संयुक्त राष्ट्र के स्वास्थ्य प्रमुख ने कहा कि मुंबई के इस स्लम एरिया में अधिक संख्या में टेस्टिंग, ट्रेसिंग, सोशल डिस्टेंसिंग और संक्रमित मरीजों का तुरंत इलाज के कारण यहां के लोग कोरोना से बहुत तेजी से ठीक हो रहे हैं। डब्ल्यूएचओ महानिदेशक ने नेतृत्व, सामुदायिक भागीदारी और सामूहिक एकजुटता की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने कहा, '' ऐसे देशों से जहां तेजी से विकास हो रहा है, जहां प्रतिबंधों को ढीला कर रहे हैं और अब मामले बढ़ने लगे हैं। हमें नेतृत्व, सामुदायिक भागीदारी और सामूहिक एकजुटता की जरूरत है। ''