फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

US: अपने पूर्व के बयान से पलटा सीडीसी, बच्चों-गर्भवती महिलाओं को कोरोना वैक्सीन लेने की अनिवार्यता खत्म की

Sat, 31 May 2025 07:51 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन

सार

सीडीसी की सलाह में कहा गया है कि माता-पिता डॉक्टरों की सलाह के बाद बच्चों को कोरोना वैक्सीन दिला सकते हैं। गर्भवती महिलाओं को भी वैक्सीन देने से पहले विशेषज्ञ की सलाह लेने की अपील की गई है।
विज्ञापन
वैक्सीनेशन - फोटो : Freepik.com
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिकी सरकार ने बच्चों और गर्भवती महिलाओं को कोरोना वैक्सीन लेने की सलाह फिर से जारी की है। हालांकि बीते हफ्ते जो सलाह जारी की गई थी, उसके मुताबिक बच्चों और गर्भवती महिलाओं को अनिवार्य रूप से कोरोना वैक्सीन लेने की सलाह दी गई थी, लेकिन अब जो एडवाइजरी जारी हुई है, उसके मुताबिक अनिवार्यता की शर्त हटा ली गई है और लोगों के विवेक पर वैक्सीन लेने का फैसला छोड़ा गया है। 
विज्ञापन


सीडीसी की सलाह में किया गया बदलाव
यह बदलाव अमेरिका के स्वास्थ्य मंत्री रॉबर्ट एफ केनेडी जूनियर के हालिया एलान के बाद हुआ है, जिसमें केनेडी ने कहा कि कोरोना वैक्सीन लेने की सलाह महिलाओं और 18 साल से कम उम्र के बच्चों को नहीं दी जाती है। केनेडी के एलान के बाद सेंटर्स फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन की वेबसाइट पर भी सख्त भाषा को थोड़ा लचीला किया गया है और 'वैक्सीन लेनी है' की बजाय 'वैक्सीन ले सकते हैं' किया गया है। गर्भवती महिलाओं को कोरोना से खतरा ज्यादा है। बच्चों के लिए भी कोरोना संक्रमण को खतरनाक माना जाता है क्योंकि बच्चों की रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर होती है। हालांकि पिछली महामारी के दौरान बच्चों में कोरोना के मामले औसतन कम देखे गए थे। 

ये भी पढ़ें- US: डोनाल्ड ट्रंप ने इस्पात आयात पर दोगुना किया टैरिफ, चार जून से लागू होगा फैसला, चीन को दिया बड़ा झटका
विज्ञापन
विज्ञापन


डॉक्टर्स की सलाह लेने को कहा गया
सीडीसी की सलाह में कहा गया है कि माता-पिता डॉक्टरों की सलाह के बाद बच्चों को कोरोना वैक्सीन दिला सकते हैं। गर्भवती महिलाओं को भी वैक्सीन देने से पहले विशेषज्ञ की सलाह लेने की अपील की गई है। सीडीसी की सलाह अमेरिकन एकेडमी ऑफ फैमिली फिजिशियन्स और अमेरिकन एकेडमी ऑफ पीडियाट्रिक्स की सलाह के विपरीत है, जिन्होंने बच्चों और गर्भवती महिलाओं को कोरोना वैक्सीन देने की सलाह दी है और उनका कहना है कि यह पूरी तरह से सुरक्षित है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें