फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिका: सीक्रेट सर्विस में घुसपैठ की कोशिश कर रहे आईएसआई सेल का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार

Fri, 08 Apr 2022 09:46 AM IST
अजय सिंह वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन।

सार

गिरफ्तार ताहेरजादेह और अली पर आरोप हैं कि उन्होंने संघीय कानून प्रवर्तन और रक्षा समुदाय के सदस्यों के साथ संबंध बनाने के लिए अमेरिकी गृह मंत्रालय के साथ अपनी झूठी कहानी बताई।
विज्ञापन
isi
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिका ने पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी इंटर सर्विसेज इंटेलिजेंस (आईएसआई) को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है। अमेरिकी राष्ट्रपति की सुरक्षा के लिए जिम्मेदार सीक्रेट सर्विस में घुसपैठ की कोशिश करने वाले कथित आईएसआई सेल का भंडाफोड़ किया है। अमेरिकी जांच एजेंसी एफबीआई ने बुधवार को एरियन ताहेरजादेह और हैदर अली नाम के दो शख्स को वाशिंगटन से गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन


कोर्ट में पेशी के दौरान असिस्टेंट अमेरिकी अटॉर्नी जोशुआ रोथस्टीन ने मजिस्ट्रेट जज से कहा कि हैदर अली ने गवाहों से कहा कि वह आईएसआई से संबद्ध है। संघीय कानून प्रवर्तन अधिकारियों ने बताया कि अली के पास पाकिस्तान और ईरान के कई वीजा हैं। रोथस्टीन ने कहा कि हमने उसके दावों की सत्यता की पुष्टि नहीं की है, लेकिन उसने गवाहों के समक्ष दावा किया कि उसके पाकिस्तान की खुफिया सेवा आईएसआई के साथ संबंध हैं।

ताहेरजादेह और अली पर आरोप हैं कि उन्होंने संघीय कानून प्रवर्तन और रक्षा समुदाय के सदस्यों के साथ संबंध बनाने के लिए अमेरिकी गृह मंत्रालय के साथ अपनी झूठी कहानी बताई। उनके झांसे में आकर उनसे लाभ लेने वाले सीक्रेट सर्विस के चार सदस्यों को जांच लंबित रहने तक प्रशासनिक अवकाश पर भेजा गया है। वहीं ताहेरजादेह और अली को अगली सुनवाई तक हिरासत में भेजे जाने का आदेश दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें