फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिका ने वेनेजुएला से तेल खरीदने वाली दो कंपनियों पर लगाया प्रतिबंध

Sat, 06 Apr 2019 11:17 AM IST
आसिम खान भाषा, वॉशिंगटन
विज्ञापन
निकोलस मादुरो (फाइल फोटो)
विज्ञापन

अमेरिका ने वेनेजुएला से क्यूबा में तेल के नौवहन में शामिल दो कंपनियों के साथ करीब तीन दर्जन जहाजों को शुक्रवार को वित्तीय प्रतिबंध सूची में डाल दिया। इस प्रतिबंध का मकसद वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो पर इस्तीफा देने का दबाव बढ़ाना और विपक्ष को ताकत देना है।

विज्ञापन


अमेरिका के वित्त विभाग ने प्रतिबंधों की घोषणा की जिसमें एक कंपनी लाइबेरिया के मोनरोविया स्थित बालितो बे शिपिंग इंक है। विभाग ने बताया कि दूसरी कंपनी यूनान की प्रोपर मैनेजमेंट इंक है।

वेनेजुएला से कच्चे तेल का आयात करने वाला क्यूबा प्रमुख देश है और इसके बदले में वह राजनीतिक सलाहकार, खुफिया और सैन्य अधिकारी तथा मेडिकल पेशेवर भेजता है जो मादुरो सरकार को सत्ता में बने रहने में मदद करते हैं। अब इस प्रतिबंध के बाद अमेरिका का कोई नागरिक या संस्था इन कंपनियों के साथ लेनदेन नहीं कर सकती।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें