फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

US: रूस में अमेरिका सैनिक को चोरी के आरोप में गिरफ्तार किया गया, दोनों के बीच बढ़ा तनाव

Tue, 07 May 2024 10:24 AM IST
मेघा झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

रूस में एक अमेरिका सैनिक को गिरफ्तार किया गया है। इसके बाद से दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ गया है। सैनिक पर पिछले हफ्ते एक चोरी का संदेह है। अभी जांच चल रही है।
 
विज्ञापन
रूस-अमेरिका - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रूस में एक अमेरिका सैनिक को गिरफ्तार किया गया है। इसके बाद से दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ गया है। सैनिक पर पिछले हफ्ते एक चोरी का संदेह है। अभी जांच चल रही है।
विज्ञापन


अमेरिका और रूस के बीच पहले से ही तनाव चल रहा है। इसी बीच रूस में अमेरिकी सैनिक के गिरफ्तारी की सूचना से दोनों देशों में मनमुटाव और बढ़ गया है। अमेरिका के विदेश विभाग का मानना है कि उनके सैनिक को गलत तरीके से गिरफ्तार किया गया है। 

रूसी अधिकारियों ने एक अमेरिकी सैनिक को 2 मई को गिरफ्तार किया। सार्जेंट सैनिक दक्षिण कोरिया में तैनात है। वह रूस की यात्रा पर गया था। रूस प्रशासन का कहना है कि उसके परिवार को सूचित कर दिया गया है। 
विज्ञापन

अमेरिकी विदेश विभाग का कहना है कि सैनिक दक्षिण कोरिया से छुट्टी लेकर गया था। सैनिक के लिए कांउसलर पहुंचाया जा रहा है।

अधिकारियों ने बताया कि अमेरिकी नागरिकों की विदेश में सुरक्षा से बढ़कर कुछ भी नहीं है। मॉस्कों में अमेरिका दूतावास के माध्यम से काउंसलर भेजने के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

अब तक अमेरिकी सैनिक की पहचान उजागर नहीं की गई है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें