फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत के वैश्विक शक्ति के तौर पर उभर कर सामने आने का स्वागत करते हैं - अमेरिका

Wed, 10 Feb 2021 09:23 AM IST
Tanuja Yadav वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
विज्ञापन
India and US - फोटो : demo
विज्ञापन

अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन के प्रशासन ने हिंद-प्रशांत क्षेत्र में भारत को अपना सबसे महत्वपूर्ण सहयोगी बताया और कहा कि वह भारत के विश्व की एक प्रमुख शक्ति के रूप में उदय और क्षेत्र के एक प्रहरी के रूप में उसकी भूमिका का स्वागत करता है।

विज्ञापन


विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता नेड प्राइस ने कहा, ‘भारत, हिंद- प्रशांत क्षेत्र में अमेरिका का एक अहम साझेदार है। हम भारत के विश्व की एक प्रमुख शक्ति के रूप में उदय और क्षेत्र के एक प्रहरी के रूप में उसकी भूमिका का स्वागत करते हैं।’इससे पहले, अमेरिका के विदेश मंत्री एंटोनी ब्लिंकन ने भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर से मंगलवार को बातचीत की थी और दोनों नेताओं ने म्यांमार के हालात पर तथा साझा चिंताओं वाले अन्य मुद्दों पर चर्चा की।

ब्लिंकन ने म्यांमार में सैन्य तख्तापलट पर चिंता जताई और कानून के शासन तथा लोकतांत्रिक प्रक्रिया के महत्व पर भी चर्चा की। दोनों नेताओं ने हिंद-प्रशांत क्षेत्र में भारत और अमेरिका के सहयोग के महत्व सहित क्षेत्रीय घटनाक्रमों पर विचार-विमर्श किया।
विज्ञापन


प्राइस ने कहा कि दोनों पक्षों ने ‘क्वाड’ के जरिए क्षेत्रीय सहयोग को बढ़ाने तथा कोविड-19 महामारी और जलवायु परिवर्तन जैसी चुनौतियों से निपटने की उम्मीद जताई।

विज्ञापन

भारत-चीन सीमा के हालात पर पैनी नजर रखे हुए है अमेरिका : अधिकारी

वहीं भारत-चीन सीमा के हालात पर अमेरिका पैनी नजर रखे हुए है और उसने अपने पड़ोसियों को डराने-धमकाने के चीन के रवैए पर चिंता व्यक्त की है। प्रवक्ता नेड प्राइस ने कहा कि हम हालात पर पैनी नजर रखे हुए हैं। हम भारत एवं चीन की सरकारों के बीच जारी वार्ता से अवगत हैं और सीधी वार्ता और उन सीमा विवादों के शांतिपूर्ण समाधान का लगातार समर्थन कर रहे हैं।

एक सवाल के जवाब में प्राइस ने कहा, ‘हम पड़ोसियों को डराने धमकाने के चीन के लगातार जारी रवैये से चिंतित हैं। हम हिंद-प्रशांत क्षेत्र के मामले में साझा समृद्धि, सुरक्षा और मूल्यों को आगे बढ़ाने के लिए अपने मित्रों और सहयोगियों के साथ खड़े रहेंगे।'
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें