फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संयुक्त राष्ट्र न्यूक्लियर एजेंसी का दावा, ईरान यूरेनियम के लिए स्थापित कर रहा उन्नत सेंट्रीफ्यूग

Mon, 09 Sep 2019 05:15 PM IST
Gaurav Pandey वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

संयुक्त राष्ट्र की परमाणु निगरानी संस्था अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (आईएईए) ने दावा किया है कि यूरेनियम के संवर्धन के लिए ईरान उन्नत सेंट्रीफ्यूग की स्थापना कर रहा है। एजेंसी ने सोमवार को कहा कि सात सितंबर को उसने यह सत्यापित किया कि ये सेंट्रीफ्यूग या तो लगाए जा रहे हैं या लगाए जा चुके हैं 

विज्ञापन


आईएईए का यह बयान ऐसे वक्त में आया है जब एक दिन पहले ईरान ने यूरोप के देशों की निंदा करते हुए कहा था कि उन्होंने तेहरान के पास 2015 के समग्र कार्य योजना (जेसीपीओए) के तहत अपनी प्रतिबद्धताओं को वापस लेने के सिवाय कोई विकल्प नहीं छोड़ा है।

बयान में कहा गया कि इन सेंट्रीफ्यूग्स को ईरान के नतांज प्रतिष्ठान में लगाया गया है। साथ ही कहा कि लगाए गए सभी सेंट्रीफ्यूग्स को यूएफ6 (यूरेनियम हेक्साफ्लोराइड) के परीक्षण के लिए बनाया गया है, हालांकि इनमें से किसी से भी यूएफ6 का सात अथवा आठ सितंबर 2019 को परीक्षण नहीं किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें